Sumit Nagal Biography in Hindi : छोरा हरियाणा का और हाथ में टेनिस का 1 बल्ला

485

भारतीय टेनिस खिलाड़ी Sumit Nagal (सुमित नागल) का जन्म हरियाणा के जिला झज्जर में 16 अगस्त 1997 में हुआ था | इनके पिता का नाम सुरेश नागल जो कि पेशे से अध्यापक है तथा माता जी का नाम कृष्णा देवी नागल है | इनकी प्रारम्भिक शिक्षा सोनीपत हरियाणा के एक स्कूल लिटिल एंजल्स स्कूल से पूर्ण हुई थी | आज के लेख में हम आपको हरियाणा के जाट सुमित नागल के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं | यदि आप Sumit Nagal के बारे में सम्पूर्ण जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अन्त तक जरूर पढ़ें |

Sumit Nagal (Tenis Player) Wiki/Bio, Height Waight ,Age

वास्तविक नाम  सुमित नागल
उपनाम  सुमित
जन्मतिथि 16 अगस्त 1997
जन्मस्थान  जिला झज्जर,हरियाणा, भारत
आयु 24 वर्ष (2021 के अनुसार)
व्यवसाय टेनिस खिलाड़ी
पिता का नाम  सुरेश नागल
माता का नाम  कृष्णा देवी नागल
कोच का नाम  Mariano Delfino
लम्बाई (लगभग) 5’10’ / 178 सेंटीमीटर / 1.78 मीटर
वजन (लगभग) 70 किलोग्राम
आँखों का रंग  काला
बालों का रंग  काला
नागरिकता  भारतीय
धर्म  हिन्दू

Sumit Nagal Career

जैसा कि आप जानते ही है कि बचपन से ही क्रिकेट खेलना तथा देखना प्रत्येक बच्चे का सपना होता है और उसकी रूचि भी उसी में होती है, तो सुमित नागल भी कहाँ अलग थे उन्हें भी बचपन से ही क्रिकेट का सौक था किन्तु उनके पिता नहीं चाहते थे कि सुमित क्रिकेट खेले और वो उसी भीड़ में शामिल हो जाए जिस भीड़ में कई छोटे क्रिकेटर खो गए हैं | सुमित के पिता हमेशा से ही चाहते थे कि उनका बेटा टेनिस खेले क्योंकि यह खेल और खेलों से कुछ हटकर था |

यह भी जानिये : Priya Malik Wrestler Biography in Hindi : ओलम्पिक में पहला (1) स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम किया रोशन

 

सुमित के पिता उन्हें क्रिकेट से बहुत  दूर रखना चाहते थे और वे उसमें सफल भी हुए अन्तत: सुमित ने  टेनिस खेलने का फैसला कर ही लिया, उस वक़्त सुमित महज 8 वर्ष के थे | 8 वर्ष की आयु से ही सुमित ने प्रतिदिन टेनिस की प्रैक्टिस प्रारम्भ कर दी और कड़ी मेहनत करी |

कहते हैं ना जो अपनी मेहनत में विश्वास रखता है किस्मत भी उसी का साथ देती है | 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद एक ऐसा पल आया जिसने सुमित नागल की जिन्दगी ही बदल दी, सुमित मात्र 10 वर्ष के थे जब उन्हें महेश भूपति के अपोलो टायर्स मिशन 2018 कार्यक्रम के पहले बैच में महेश भूपति के प्रशिक्षण अकादमी में शामिल होने के लिए चुना गया |

वर्ष 2015 : उन्होंने अपने साथी ली होआंग नैम के साथ विंबलडन बॉयज डबल्स 2015 जीता जूनियर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

Sumit Nagal Vs Roger Federer

वर्ष 2019 में सुमित नागल US Open के लिए चयनित हुए जिसमें उनका सामना Roger Federer के साथ हुआ जिसमें उन्होंने federer का जमकर मुकबला किया और पहला सेट जीत गए और एक नया इतिहास बना दिया | इस समय से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि किसी भारतीय खिलाड़ी ने Roger Federer को कोई सेट हराया हो |

यह भी जानिये : Pranati Nayak Biography in Hindi || भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक की जीवनी

 

Roger federer अपने टेनिस के खेल के लिए सम्पूर्ण विश्व में जाने जाते हैं | इस पूरे मुकाबले में सुमित नागल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया किन्तु फिर भी अंतिम सेट federer को हरा ना सके | मैच खत्म होने के बाद federer ने सुमित नागल के खेल की प्रशंसा की और कहा कि सुमित का खेल बहुत अच्छा है और वे अपने करियर में बहुत आगे जायेंगे |

sumit-nagal

टोक्यो ओलंपिक 2020 में Sumit Nagal (सुमित नागल) को हार का सामना करना पड़ा

वर्ष 2021 में सुमित नागल का चयन टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भी हुआ था और वे टेनिस खेल में भारत का नेतृत्व कर रहे थे किन्तु यहाँ उन्हें हार का सामना करना पड़ा और भारत को कोई भी मैडल दिलाने में असमर्थ रहे | टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल मैन्स सिंगल के दूसरे चरण में रूस के दमदार खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव से हार गए | डेनिल मेदवेदेव ने भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल को 6-2, 6-1 से सीधे सेटों में हरा दिया यह मुकाबला टोक्यो के एरिएक टेनिस पार्क में खेला गया।

यह भी जानिये : Mirabai Chanu Biography in Hindi :ओलंपिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली भारत की 1st भारोत्तोलन खिलाड़ी

Sumit Nagal Instagram Account

Account Link: nagalsumit

उम्मीद करते हैं कि Sumit Nagal  से सम्बंधित उपरोक्त जानकारी आपको पसन्द आयी होगी  यदि आपको यह जानकारी पसन्द आई तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये | टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, बायोग्राफी, अमेजिंग फैक्ट्स तथा how to Queries जानने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट http://explanationinhindi.com/ को visit करें, इस वेबसाइट में उपरोक्त विषयों से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी को  हिन्दी भाषा में देने का प्रयास किया जाता है |

Previous articlePriya Malik Wrestler Biography in Hindi : ओलम्पिक में पहला (1) स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम किया रोशन
Next articleBhavani Devi Biography : ऐसी चलायी तलवार कि रच दिया इतिहास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here