Akshat Jain Biography in Hindi-पहले प्रयास में हुए थे 2 अंकों से Fail और दूसरे प्रयास में बने UPSC Topper

574

Akshat Jain के बारे में जानने की इच्छा हर वह विद्यार्थी रखता होगा जो UPSC की तैयारी कर रहा होगा और उसका सपना IAS/ PCS बनने का होगा क्योंकि वह विद्यार्थी अवश्य जानना चाहेगा कि Akshat Jain ने किस प्रकार से तैयारी करी कि वे UPSC Topper बने | यदि आप भी जानना चाहते हैं कि अक्षत जैन कौन हैं (Who is Akshat Jain) और उनसे सम्न्धित कई अन्य मुख्य जानकारियां तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें |

Akshat Jain IAS Success Story

सिविल सेवा परीक्षा जो कि वह महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसमें सफल होना प्रत्येक विद्यार्थी का सपना होता है लेकिन महत्वपूर्ण परीक्षा होने के साथ- साथ यह परीक्षा इतनी ज्यादा जटिल होती है कि कई विद्यार्थियों के सपने प्रत्येक वर्ष टूटते भी हैं | अक्षत जैन ने भी इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर IAS बनने का सपना देखा था और जब उन्होंने पहली बार यह परीक्षा दी तो उसमें वे असफल रहे किन्तु इस प्रयास में वे मात्र 2 नम्बर से असफल रहे | असफलता तो असफलता ही होती है चाहे वो 20 मार्क्स से हो या 2 मार्क्स से हो |

असफल होने के बाद उन्होंने अपने कमजोर पहलुओं पर पिछली बार से ज्यादा अभ्यास किया और डगमगाए नहीं बल्कि और अधिक दृढ निश्चय के साथ खुद को इस काबिल बनाया कि अगले प्रयास में कोई उन्हें रोक ना सके | महज 23 वर्ष की आयु में वर्ष 2018 में इन्होने अपना दूसरा प्रयास किया और वे इसमें बस सफल ही नहीं हुए बल्कि सम्पूर्ण देश में वरीयता में दूसरा स्थान हासिल किया और UPSC Topper बने |

Akshat Jain Biography in Hindi (अक्षत जैन का जीवन परिचय)

Akshat Jain 2018 के UPSC Topper हैं और कई नए विद्यार्थी जो सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए प्रेरणा के भी श्रोत हैं | 2018 में जब इन्होने सिविल सेवा परीक्षा में वरीयता सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था तब ये महज 23 वर्ष के थे | जब ये तैयारी कर रहे थे और उस दौरान इन्होने जब mock interview दिया तो इंटरव्यू के दौरान interviewer ने इनसे कहा कि आप तो अभी बच्चे दिखते हैं |

इनके माता पिता ही इनकी प्रेरणा बने जो कि स्वमं 1991 बैच (माता-पिता दोनों) अधिकारी हैं | इनके पिता धर्म चंद जैन भारतीय पुलिस सेवा और माँ सिम्मी जैन भारतीय राजस्व सेवा में कार्यरत हैं | अक्षत जैन ने आईआईटी गुहाटी से इंजीनियरिंग की पढाई की है लेकिन घर के माहोल को देखते हुए उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का निर्णय लिया और 2017 में अपनी इंजीनियरिंग ख़त्म करते ही वे इसकी तैयारी में लग गए |

Akshat Jain Mock Interview by Drishti IAS

यह भी जानिये :- ias interview in hindi – 15 ऐसे सवाल जिन्होंने घुमा दिया सिर

Name अक्षत जैन
Father’s Name धर्म चंद जैन
Mother’s Name सिम्मी जैन
Akshat jain date of birth (Year) 1995
Akshat jain ias (Age) 27 वर्ष (लगभग)
Birth Place  जयपुर, राजस्थान
Zodiac Sign Aries
Akshat jain (Instagram) Click Here
Nationality भारतीय

कैसे की थी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी ?

जब अक्षत जैन ने निर्णय ले लिया कि उन्हें अब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करनी है तो सर्वप्रथम उन्होंने एक strategy (रणनीति) बनायीं और अपनी सफलता के लिए प्रयास में लग गए | वे हमेशा जो भी पढ़ते the उसके short notes अवश्य बनाते थे और उन्होंने कई जगह बताया भी है कि short notes किसी भी topic को revise करने के लिए एक सही माध्यम है |

अक्षत जैन Answer Writing के साथ- साथ एनसीआरटी की किताबें पढ़ा करते थे और उनका मानना है कि कोई भी आसानी से एनसीआरटी की सभी किताबों पर आँखे बंद करके भी भरोसा कर सकता है और अपनी तैयारी के लिए उनका प्रयोग कर सकता है | अक्षत जैन की पूरी तैयारी में एक ख़ास बात यह थी कि वे अपनी प्रीलिम्स और मेंस दोनों की तैयारी साथ- साथ करते थे और बाकी सभी विद्यार्थिओं को भी सलाह यही देते हैं कि आपको भी दोनों की तैयारी साथ ही साथ करनी चाहिए क्योंकि प्रीलिम्स के बाद मेंस के लिए इतना समय नहीं मिलता हैं कि आप तैयारी ठीक तरीके से कर पायें |

Akshat Jain IAS Marksheet

 Paper 1 – Essay 123 Marks
Paper 2 – General Studies 1 99 Marks
Paper 3 – General Studies 2 114 Marks
Paper 4 – General Studies 3 104 Marks
Paper 5 – General Studies 4 107 Marks
Paper 6 – Anthropology (Optional 1) 171 Marks
Paper 7 – Anthropology (Optional 2) 164 Marks
Total (Written) 882 Marks
Personality 198 Marks

Study Tips for Future Aspirants

  1. Strategy (रणनीति) बनाये बिना अपनी तैयारी आरम्भ ना करें, सफल होने के लिए रणनीति बनाना अति आवश्यक है
  2. ऐसी रणनीति बनाये जो संभव हो
  3. जब आप पूर्ण रूप से तैयार है और फिर भी परिणाम नकारात्मक हो तो भी अपने लक्ष्य से विचलित ना हों
  4. स्वमं पर आत्मविश्वास होना चाहिए
  5. एक पथ मार्ग बनायें और सफल होने तक उस पथमार्ग को ना छोड़ें
  6. प्रीलिम्स और मेंस की तैयारी साथ-साथ करें
  7. शोर्ट नोट्स अवश्य बनायें
  8. Optional को प्रीलिम्स से पहले एक बार अवश्य ख़त्म कर लें
  9. प्रीलिम्स से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी answer writing प्रैक्टिस पूरी हो चुकी है

Akshat Jain Book List

वर्तमान में कहाँ पर है अक्षत जैन की पोस्टिंग (Akshat Jain IAS Posting)

वर्तमान में अक्षत जैन मध्य प्रदेश के Seoni (सिवनी) जिले में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं |

[su_divider top=”no” style=”dotted”]

उम्मीद करते हैं कि उपरोक्त आर्टिकल जो कि IAS Akshat Jain के जीवन परिचय से सम्बंधित है आपको अवश्य पसंद आया होगा और आपने इनके जीवन से बहुत कुछ सीखने का प्रयास किया होगा | यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें | आर्टिकल शेयर करने के लिए आप किसी भी social media platform का प्रयोग कर सकते हैं |

[su_divider style=”double”]

 

Previous articleRam Navami 2022 kab hai और रामनवमी क्यों मनाया जाता है ?
Next articleBinsar Mahadev Temple का इतिहास एवं मान्यताएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here