जैसा कि आप जानते ही हैं कि हिन्दू धर्म में त्यौहारों का विशेष महत्त्व होता है और प्रत्येक त्यौहार बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है | आज हम बात करने जा रहे हैं  Ram Navami एवं नवरात्रों की जिसमें माँ के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और यह वर्ष में 2 बार आता है जिसमें से चैत्र माह के नवरात्रि वेहद ही ख़ास होते हैं, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से यह यह नवरात्रे आरम्भ होते हैं और इन दिनों माँ के 9 स्वरूपों की पूजा बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ की जाती है |

नवरात्रि से आशय है 9 रातें अर्थात प्रत्येक दिन या रात में माँ के एक रूप की पूजा अर्चना की जाती है और आखिरी दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है, इस दिन छोटी कन्याओं को घर में बुलाकर कन्या जिमाई जाती है और इन सभी कन्याओं को देवी का रूप मानकर इनकी सेवा की जाती है और इन्हें प्रसाद के रूप में भोजन करवाया जाता है और तत्पश्चात ही व्रत खोलकर स्वमं प्रसाद ग्रहण किया जाता है |

राम नवमी क्या है (What is Ram Navami in Hindi)

हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक त्यौहार राम नवमी है जिसे पूरी दुनिया में रह रहे हिन्दू बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मानते हैं | कहा जाता है कि राम नवमी के दिन ही भगवान् राम जन्मे थे इसलिए इस पावन पर्व के दिन भगवान् राम जी का जन्म दिन मनाया जाता है और भगवान् राम एवं माता सीता की पूजा विधिवत की जाती है |

लोगों की श्रद्धा है कि इस दिन भगवान् राम का स्मरण कर और उनकी पूजा अर्चना करने से मानव के सभी दुःख दूर होते हैं इसलिए यह दिन काफी शुभ माना जाता है | मान्यता है कि राम नवमी के दिन उपवास रखने और पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं |

शास्त्रों में लिखा है कि त्रेता युग में रावण के अत्याचारों को ख़त्म करने के लिए भगवान् विष्णु जी ने सातवें अवतार में भगवान् राम के रूप में जन्म लिया था और मानव जाति को रावण के अत्याचारों से मुक्त करने के लिए रावण का वध किया था | इस दौरान लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए भगवान राम ने माँ दुर्गा की उपासना की थी और लंका पर विजय प्राप्त की थी | चैत्र मास की नवरात्रि के समापन के बाद ही राम नवमी का पर्व आता है |

Ram Navami kab hai / Ram Navami 2022 – शुभ मुहूर्त और राम नवमी पूजा विधि

राम नवमी शुभ मुहूर्त 2022

[table id=3 /]

राम नवमी पूजा विधि 

  • राम नवमी के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठें, स्नान इत्यादि कर साफ़ वस्त्र धारण करें
  • कुमकुम, सिन्दूर, रोली तथा चन्दन से मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं को तिलक लगायें
  • परिवार के सभी लोग इकट्ठे होकर भगवान् राम, लक्ष्मण और माता सीता की पूजा करें एवं आरती करें
  • चावल और तुलसी अर्पित करें
  • घी का दीपक और धूपबत्ती/अगरबत्ती जलाकर राम चरित मानस, रामायण का पाठ करें और परिवार के अन्य सभी लोग इस पाठ को सुनें
  • श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता को झूला झुलायें और आरती करें तत्पश्चात कन्याओं को भोजन करवाएं और प्रसाद वितरण करें

राम नवमी की कहानी (संक्षेप में)

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि वर्ष 2022 में Ram Navami kab hai और राम नवमी की पूजा विधिवत कैसे कि जाती है, अग्रिम लेख में हम आपको रामनवमी की कहानी संक्षेप में बता रहे हैं क्योंकि जिस पर्व को हम इतने धूमधाम से मानते हैं उसे मानाने का कारण भी हम सभी को जान लेना चाहिए |

राम नवमी की कहानी महाज्ञानी रावण के वध के साथ जुडी है, जैसा कि आप जानते ही होंगे कि रावण महाज्ञानी होने के साथ साथ बहुत ही क्रूर और घमंडी भी था और रावण को भगवान् विष्णु ने अमर होने का वरदान भी दिया था | वह अपने राज्यकाल में अपनी जनता के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार करता था उसके अत्याचारों से राज्य की जनता के साथ साथ सभी देवी देवता भी परेशान रहते थे और चिंतित रहते थे कि रावण तो अमर है और अब हम उसके अत्याचारों से कैसे बच पायेंगे |

यह भी सत्य है कि जिसका जन्म हुआ है उसका अंत तो निश्चित है और अमर होने के वावजूद भी रावण का अंत भी निश्चित था | सभी देवी देवता रावण के बढ़ रहे अत्याचारों को देखते हुए विनती करने और अत्याचारों से बचने के सुझाव हेतु भगवान् विष्णु जी के पास गए |

भगवान् विष्णु जी ने सभी को बताया कि रावण के अंत निश्चित है और मै स्वमं श्री राम के रूप  में जन्म लेकर रावण का वध करूँगा और उन्होंने अपना सातवाँ अवतार राजा दशरथ की पहली रानी कौशल्या की कोख से श्री राम के रूप में चैत्र मास की नवमी तिथि के दिन लिया तभी से चैत्र मास की नवमी तिथि को श्री राम जी के जन्मदिन के रूप में राम नवमी का त्यौहार मनाया जाता है |

Ram Navami (राम नवमी) के दिन लगता है Purnagiri Temple में विशालकाय मेला

जैसा कि आप जानते ही हैं कि राम नवमी का पर्व पूरे भारत वर्ष बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है और इस उपलक्ष में उत्तराखंड के चम्पावत जिले के टनकपुर में एक विशाल मेले का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है जहाँ पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं | यह मेला प्रत्येक वर्ष मार्च महीने के मध्य से जून महीने तक चलता है लेकिन मुख्यतः यहाँ पर नवरात्रि और राम नवमी में देवी के दर्शन के लिए  श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है |

यह भी जानिये : Purnagiri Temple की मान्यताएं क्या हैं और यहाँ कैसे पहुंचें ?

Ram Navami Status in Hindi for WhatsApp / Facebook & Instagram

-1-

विज्ञान से भी जो संभव हो ना पाया काम

वहां पर चले बस एक ही नाम

जय श्री राम, जय श्री राम …

ram navami status

-2-

नाम जिनका राम है

अयोध्या जिनका धाम है

उन्ही के चरणों में हमारा प्रणाम है

आप सभी को राम नवमी की हार्दिक बधाई

ram navami quotes

-3-

श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर हम श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि कोरोना के इस संकट से युद्ध करने का साहस प्रदान करें और सभी देशवासियों की रक्षा करें | सभी देशवाशियों को श्री राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं |

Happy Ram Navami 2022 !!

-4-

पुरुषों में सर्वोत्तम राम

सदा जपो श्री राम का नाम

जय श्री राम, जय श्री राम

-5-

आपके घर आँगन में धन, धान्य, सुख, समृद्धि और परमेश्वर का अन्नत आशीर्वाद लेकर आए रामनवमी का यह पर्व | आप सभी को राम नवमी  की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Navratri 2022

-6-

रामनवमी के इस पावन पर्व पर प्रभु श्री राम से आप सभी के सुखद स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ।

आप सभी को राम नवमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।

ram navami 2022

-7-

ना पैसा लगता हैं, ना ख़र्चा लगता हैं
राम नाम जपिए बड़ा अच्छा लगता हैं
जय श्रीराम

-8-

निकली है सज-धज के श्री राम जी की सवारी
लीला है सदा राम जी की न्यारी
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी !!
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

-9-

राम नवमी के दिन ही श्री राम ने अवतार लिया था बुराइयों से लड़ने एवं रावण का अंत करने के लिए
इस दिन को सार्थक बनाएँ और अपने अंदर के रावण को मिटायें
Wish you a very Happy Ram Navami

-10-

राम नवमी के अवसर पर आप और आपके परिवार पर राम जी का आशीर्वाद हमेशा रहे
हमारी तरफ से आपको और आपके पूरे परिवार को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाये !

[su_divider top=”no” style=”dotted”]

उम्मीद करते हैं कि उपरोक्त आर्टिकल जो कि Ram Navami से सम्बंधित लिखा गया है आपको पसंद आया होगा, इस आर्टिकल में हमने अपने readers को Ram Navami से सम्बंधित प्रत्येक जानकारी देने का प्रयास किया है जिसे पढ़कर वे कई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं | यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य पाठकों तक यह आर्टिकल पहुँच सके | आर्टिकल को शेयर करने के लिए आप किसी भी social media platform का प्रयोग कर सकते हैं |

[su_divider style=”double”]

Previous articleipl 2022 Schedule – Miss ना हो जाए aaj ka ipl match !! [Today’s Match ipl]
Next articleAkshat Jain Biography in Hindi-पहले प्रयास में हुए थे 2 अंकों से Fail और दूसरे प्रयास में बने UPSC Topper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here