Biography of Rubina Dilaik

539

Table of Contents

Rubina Dilaik biography in Hindi / रुबीना दिलैक का जीवन परिचय

Rubina Dilaik भारतीय टीवी अभिनेत्री और एक मॉडल हैं| टीवी सीरियल “छोटी बहू” ने रुबीना दिलैक को एक पहचान दिलाई थी, इस सीरियल में रुबीना ने राधिका का रोल अदा किया था |इसके बाद रुबीना एक बहुत ही प्रसिद्ध टीवी सीरियल ” शक्ति : अस्तित्व के एहसास की ” में सौम्या के रोल में नजर आई ,यहाँ पर इन्होने काफी अच्छा प्रदर्शन किया | Rubina Dilaik सभी भारतवासियों के दिलों में तब बस गयी जब इन्होने रियलिटी शो बिग बॉस- 14 की ट्रोफी दिनांक 21 फरबरी 2021 को अपने नाम की | बिग बॉस -14 में इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा इसलिए पब्लिक ने इन्हें बहुत प्यार दिया और इन्हें ऊँचाइयों पे पहुँचाने के लिए सीढ़ी का काम किया |

rubina-dilaik-biography

Rubina Dilaik – व्यक्तिगत जानकारी

वास्तविक नाम  रुबीना दिलैक
उपनाम  रूबी
जन्मतिथि 26 अगस्त 1987
जन्मस्थान शिमला, हिमाचल प्रदेश
राशि कन्या
रास्ट्रीयता भारतीय
स्कूल/ विद्यालय St. Bede’s College, शिमला, हिमाचल प्रदेश
धर्म  हिन्दू
पिता का नाम  गोपाल दिलैक
माता का नाम  शकुन्तला दिलैक

Rubina Dilaik – शारीरिक संरचना

हाइट 5′ 1 ” ( 5 फीट 1 इंच )
वजन  45 किलोग्राम ( लगभग )
आँखों का रंग  भूरा
बालों का रंग  काला
शारीरिक संरचना  34-26-34

Rubina Dilaik का वास्तविक नाम रुबीना दिलैक ही है तथा इन्हें प्यार से रूबी पुकारा जाता है | रुबीना का जन्म 26 अगस्त 1987 को भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था | इनकी प्रारम्भिक शिक्षा शिमला पब्लिक स्कूल तथा ग्रेजुएशन  St. Bede’s College, शिमला, हिमाचल प्रदेश से हुई | धार्मिक रूप से Rubina Dilaik हिन्दू हैं तथा इनकी राशि कन्या है | इनके पिता का नाम गोपाल दिलैक तथा जननी का नाम शकुन्तला दिलैक है | इनकी दो छोटी बहने भी हैं जिनका नाम रोहिणी तथा नैना है |

rubina-dilaik-family

Rubina Dilaik – पसन्द/ नापसन्द

पसंदीदा फ़िल्में  हम आपके हैं कौन / देवदास / टाइटेनिक & जोधा अकबर
पसंदीदा पुस्तक  The Secret by Rhonda Byrne
पसंदीदा स्थान  इटली / फ़्रांस
पसंदीदा भोजन  दाल- चावल / जलेबी
पसंदीदा अभिनेत्री  माधुरी दीक्षित / प्रियंका चोपड़ा
पसंदीदा अभिनेता  अमिताभ बच्चन

रुबीना दिलैक का Big Boss -14 का सफ़र

Rubina Dilaik ने आसमान की बुलंदियों को तब छुया जब वह दुनिया भर में प्रसिद्ध रिअलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 कि विनर बनीं, यहाँ से रुबीना दिलैक का चेहरा आम नहीं रह गया था, वह एक फेमस स्टार बन चुकी थीं | बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही डटी रहने वाली रुबीना दिलैक कि मेहनत रंग लायी | सीजन 14 में रुबीना और राहुल टॉप 2 में जाने वाले 2 कंटेस्टेंट थे जहाँ रुबीना ने राहुल को हराते हुए सीजन 14 कि ट्रोफी को अपने नाम कर लिया |

रुबीना दिलैक कि उपलब्धियां ( Rubina Dilaik Awards )

  1. वर्ष 2010 में Rubina Dilaik को “जी रिश्ते अवार्ड” में सीरियल छोटी बहू के लिए “फेबरेट बेटी” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |
  2. वर्ष 2011 में Rubina Dilaik को “जी रिश्ते अवार्ड” में सीरियल छोटी बहू के लिए “फेबरेट जोड़ी” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |
  3. वर्ष 2015 में Rubina Dilaik को “दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड” में ‘आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन टेलीविज़न इंडस्ट्री’ के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
  4. वर्ष  2016 में “इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स” में ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ में निभाए गए किरदार के लिए Rubina Dilaik को ‘बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा (जूरी)’ के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
  5. वर्ष  2017 में Rubina Dilaik को “गोल्डन पेटल अवार्ड्स” में टीवी सीरियल ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ के लिए ‘बेस्ट पर्सनालिटी (फीमेल)’ के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
  6. वर्ष 2017 में Rubina Dilaik को “ज़ी गोल्ड अवार्ड्स” में ‘मोस्ट फिट एक्ट्रेस’ के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।

rubina-dilaik-awards

टीवी सीरियल जिनमे रुबीना दिलैक ने किरदार निभाया है ?

रुबीना दिलैक टीवी शो –

  • छोटी बहू
  • नचले वे विथ सरोज खान
  • छोटी बहू 2
  • सास बिना ससुराल
  • सपने सुहाने लड़कपन के
  • पुनर विवाह – एक नयी उम्मीद
  • देवों के देव महादेव
  • बॉक्स क्रिकेट लीग 1
  • शक्ति – अस्तित्व के एहसास की
  • बिग बॉस 14

रुबीना दिलैक से सम्बंधित कुछ ऐसे सवाल जो उनके फेंस को जानने चाहिए

रुबीना दिलैक की उम्र क्या है ?

रुबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 को हुआ था, यदि जुलाई का महीना लिया जाए तो रुबीना दिलैक कि उम्र 33 साल 10 माह है |

रुबीना दिलैक की सादी कब हुई ?

रुबीना दिलैक की सादी 21 जून 2018 को अभिनव शुक्ला के साथ हुई थी | अभिनव शुक्ला एक भारतीय मॉडल हैं और कई सीरियलों में काम करते हैं | इन्होने 2020 में बिग बॉस 14 में भी हिस्सा लिया था |

 

यह भी पढ़िए  –

Previous articleक्या आपको पता है कि भारत में गाय को गौ धन क्यों माना जाता है ?
Next articleHow to download instagram reels videos in hindi ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here