PMMY Loans यानि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना जिसमें खुद का व्यवसाय आरम्भ करने के लिए इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को रूपए 10 लाख तक का लोन दिया जाता है, यदि आप भी अपना कोई व्यवसाय प्रारम्भ करने का सोच रहे हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |
इस आर्टिकल में हम बताएँगे कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थी कौन हो सकते हैं और आपको इसका लाभ कैसे मिल सकता है तथा अन्य कई सम्बंधित जानाकरोयाँ | क्या आप PMMY Loans से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं ? यदि हाँ तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है (What is Pradhan Mantri Mudra Yojana) ?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (PMMY Loans) वर्ष 2015 में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के हित को देखते हुए आरम्भ की गयी थी | इस योजना के अन्तर्गत उन सभी लाभार्थियों को लोन दिया जाएगा जिनका उद्देश्य अपना खुद का व्यवसाय करना है | इस योजना के पीछे प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य यह था कि भारत में रहने वाला कोई भी युवक बेरोजगार ना रहे और जो नौकरी नहीं करना चाहते हैं या नौकरी से वंचित रह गए हैं वे सभी अपना खुद का व्यापार कर सकें |
इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को व्यवसाय आरम्भ करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 10 लाख रूपए तक का लोन दिया जाएगा | केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए 3 लाख करोड़ रूपए का बजट तैयार किया था जिसमें से 1.75 लाख करोड़ रूपये लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं |
यदि 2022 में आप भी अपना खुद का व्यवसाय आरम्भ करना चाहते हैं और लोन के लिए आप सरकारी योजनाओं (Govt Schemes for Loan) को खोज रहे हैं तो आप यहाँ पर आकर अपनी खोज में विराम लगा सकते हैं और Pradhan Mantri Mudra Yojana 2022 का लाभ उठा सकते हैं |
यह भी जानिये :
- Van Dhan Yojana क्या है तथा इसमें TRIFED का क्या Role है ?
- LIC Kanyadan Policy क्या है ? जानिये इससे कैसे होगा आपकी बिटिया का भविष्य Secure
प्रधानमंत्री लोन योजना के प्रकार
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को 3 भागों में विभाजित किया गया है –
- शिशु
- किसोर
- तरुण
शिशु के अन्तर्गत Covering Loans की राशि 50,000 रूपए तक है इसलिए शिशु लोन के अन्तर्गत लाभार्थियों को 50 हजार रूपए तक का ऋण दिया जा सकता है |
किसोर के अन्तर्गत Covering Loans की राशि 50 हजार रूपए से लेकर 5 लाख रूपए तक है इसलिए किसोर लोन के अन्तर्गत लाभार्थियों को उनकी जरुरत के आधार पर 50 हजार रूपए से 5 लाख रूपए तक का ऋण दिया जाएगा |
तरुण के अन्तर्गत Covering Loans की राशि 5 लाख रूपए से 10 लाख रूपए तक है इसलिए तरुण लोन के अन्तर्गत लाभार्थियों को उनकी जरूरतों के अनुसार 5 लाख रूपए से 10 लाख रूपए तक का ऋण दिया जा सकता है |
PMMY Loans (प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना) के लिए कैसे आवेदन करें ?
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना online आवेदन के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट mudra.org.in पर जाना होगा
- वेबसाइट में जाने के बाद Home Page पर अंत में आपको लोन के प्रकार दिखेंगे जो कि शिशु, किसोर एवं तरुण हैं
- Loan Amount के अनुसार किसी एक पर click करें
- click करते ही आपके सामने एक नया page खुलेगा जिसमें से आपको application form को डाउनलोड कर लेना है
- डाउनलोड किये गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें
- फॉर्म को सावधानी पूर्वक भरें
- पूर्ण रूप से फॉर्म को भर लेने के बाद अपने नजदीकी बैंक (जहाँ आपका खाता खुला हो) पर इसे जमा कर दें
- फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज भी जमा करवाएं
- बैंक द्वारा पूर्ण रूप से सत्यापन के बाद यदि आपका लोन approve होता है तो 1 माह के अन्दर आपके खाते में लोन की राशि जमा करवा दी जाती है
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत कौन-कौन से बैंक है जहाँ से आपको ऋण मिल सकता है ?
List of Popular banks offering Mudra Loan (PMMY Loans)
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ़ बडौदा
- देना बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- कर्नाटक बैंक
- यूको बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
- एचडीएफसी बैंक
- केनरा बैंक
- फेडरल बैंक
- बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र
- आंध्र बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- J & K बैंक
- कॉपोरेशन बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक
- सिंडिकेट बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
मुद्रा कार्ड क्या है (What is Mudra Card) ?
मुद्रा कार्ड एक तरह का डेबिट कार्ड ही होता है जो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए अकाउंट खोला गया होता है उससे link होता है और ऋण की राशि को अपनी सुविधानुसार खर्च करने में काम आता है |
मुद्रा कार्ड से लाभार्थी कभी भी loan amount को अपनी जरुरत के आधार पर निकाल सकता है | मुद्रा कार्ड के साथ-साथ आपको एक पासवर्ड भी दिया जाता है जिससे आप मुद्रा कार्ड को access कर सकते हैं |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना टोल फ्री नंबर
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी राज्यों के लिए एक टोल फ्री नंबर है जहाँ से आप सम्बंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं –
National Toll Free Number – 1800 180 1111 / 1800 11 0001
क्रमांक | राज्य का नाम | टोल फ्री नंबर |
1 | ANDMAN & NICOBAR ISLAND | 18003454545 |
2 | ANDHRA PRADESH | 18004251525 |
3 | ARUNANCHAL PRADESH | 18003453988 |
4 | ASSAM | 18003453988 |
5 | BIHAR | 18003456195 |
6 | CHANDIGARH | 18001804383 |
7 | CHHATTISGARH | 18002334358 |
8 | DADRA AND NAGAR HAVELI | 18002338944 |
9 | DAMAN & DIU | 18002338944 |
10 | GOA | 18002333202 |
11 | GUJRAT | 18002338944 |
12 | HARYANA | 18001802222 |
13 | HIMACHAL PRADESH | 18001802222 |
14 | JAMMU & KASHMIR | 18001807087 |
15 | JHARKHAND | 18003456576 |
16 | KARNATAKA | 180042597777 |
17 | KERALA | 180042511222 |
18 | LAKSHADWEEP | 0484-2369090 |
19 | MADHYA PRADESH | 18002334035 |
20 | MAHARASHTRA | 18001022636 |
21 | MANIPUR | 18003453988 |
22 | MEGHALAYA | 18003453988 |
23 | MIZORAM | 18003453988 |
24 | NAGALAND | 18003453988 |
25 | DELHI | 18001800124 |
26 | ORRISA | 18003456551 |
27 | PUDUCHHERY | 18004250016 |
28 | PUNJAB | 18001802222 |
29 | RAJASTHAN | 18001806546 |
30 | SIKKIM | 18003453988 |
31 | TAMILNADU | 18004251646 |
32 | TELANGANA | 18004258933 |
33 | TRIPURA | 18003453344 |
34 | UTTAR PRADESH | 18001027788 |
35 | UTTARAKHAND | 18001804167 |
36 | WEST BENGAL | 18003453344 |
उम्मीद करते हैं कि PMMY Loans से सम्बंधित उपरोक्त जानकारी आपको पसंद आई होगी और आप इस योजना का लाभ अवश्य उठाएंगे और यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि भारत के ज्यादतर युवा इस योजना का लाभ उठा सकें, आर्टिकल को शेयर करने के लिए आप किसी भी social media platform का प्रयोग कर सकते हैं |
[su_divider]