Top 11 High Income YouTube Channel Ideas 2022 जो आपको कर देंगे मालामाल

405

High Income YouTube Channel Ideas 2022 :-

क्या आप भी 2022 में अपना एक YouTube Channel बनाने की सोच रहे हैं तो अपने काम को आरम्भ करने से पहले एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ लें, क्या पता यह आर्टिकल आपको कुछ ऐसा बता जाए जो आपकी इस journey के लिए यादगार बन जाए | इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं YouTube channel से सम्बंधित कुछ ऐसे ideas जो भविष्य में आपको लाखों रूपए कमाकर देने वाले हैं | जी हाँ हम High Income YouTube Channel Ideas के बारे में बात करने जा रहे है जिन्हें 2022 में अवश्य start करना चाहिए |

YouTube क्या है (What is YouTube in Hindi) ?

YouTube एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर लाखों creators अपनी कलाओं को वीडियोज के माध्यम से दिखाते हैं और अन्य लोगों (user) तक जानकारी पहुंचाते हैं या अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं | यहाँ पर creators को यह सुविधा दी जाती है कि जो informative या entertaining video’s वो बना रहे हैं उस video को वे इस platform में upload कर सकें ताकि उस video को अन्य YouTube user देख सकें |

YouTube का mission है कि वह हर एक इंसान को आव़ाज दे सके ताकि उसके विचारों को पूरी दुनिया को दिखाया जा सके, इनका मानना है कि प्रत्येक मनुष्य अपने विचारों को अन्य लोगों के सामने रखने का अधिकार रखता है और इनके जरिये प्रत्येक मनुष्य का काम आसान हो जाता है क्योंकि यह एक open platform है जहाँ पर कोई भी अपने विचार video तथा ऑडियो के माध्यम से रख सकता है |

High Income YouTube Channel Ideas 2022

यूं तो YouTube में पहले से ही लाखों channel हैं और उनमे competition बहुत ज्यादा है किन्तु फिर भी हम आपके लिए कुछ ऐसा खोज कर लाये हैं जिनमे यदि आप काम करते हैं तो आप कम समय में ज्यादा सफलता पा सकते हैं | अब हम आपको बताएँगे कुछ ऐसे channel के बारे में जिनमें काम करके आप 2022 में लाखों रूपए कमा सकते हैं (High Income YouTube Channel Ideas 2022)

  1. Cryptocurrency
  2. Affiliate Marketing
  3. Investing/Trading
  4. Loan/Insurance
  5. E- Commerce
  6. Property Reviews
  7. Health
  8. Blogging
  9. Search Engine Optimization (SEO)
  10. Beauty/ Grooming
  11. Marketing

उपरोक्त सभी ideas ऐसे हैं जिनमे 2022 में काम करके काफी growth की जा सकती है, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि उपरोक्त सभी topics पर अभी तक video ना बने हों, इनसे सम्बंधित content बहुत है YouTube में लेकिन ज्यादा Quality Content नहीं है | यही कारण है कि यदि आप इन सभी topic में से किसी एक topic को चुनते हैं और उसमें आप quality content देते हैं तो आपके grow होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं |

उपरोक्त किसी भी Topic को चुनने से पहले यह पढ़ें

यदि आपने ऊपर के topics में से किसी एक topic का चयन किया है और आप उस पर अपना YouTube चैनल बनाने का निर्णय ले चुके हैं तो उस से पहले एक बात जरूर जान लें कि ऊपर जो list तैयार की गयी है वह list एक सर्वे के आधार पर तैयार की गयी है और बेसक आप उन में से किसी भी एक topic पर काम करके अपने चैनल को आसानी से grow कर सकते हैं |

लेकिन हमारा आपके लिए एक suggestion यह है कि आप यह प्रयास करें कि आप YouTube चैनल उसी topic पर बनायें जिसमें आप माहिर है और talent के साथ साथ उस topic पर आपकी रूचि का होना बहुत जरूरी है | यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके YouTube चैनल की growth को कोई नहीं रोक सकता है |

YouTube से पैसे कैसे कमायें  (How to make money on YouTube) ?

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि YouTube एक online earning platform है जहाँ पर creators लाखों अरबों रूपए कमाते हैं | यदि आपने भी YouTube की दुनिया में कदम रखा है तो इस बात की जानकारी आपको भी होनी चाहिए कि YouTube से पैसे कैसे कमाए जाते हैं |

YouTube द्वारा एक YouTube Partner Programme (YPP) चलाया गया है जिसके माध्यम से YouTube Creators पैसे कमा सकते हैं, इस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए creators एक पास एक YouTube channel होना चाहिए जिसमें creator अपना unique content upload करेगा |

YouTube के द्वारा Creator के इस चैनल को monetize किया जाएगा लेकिन monetize करने के लिए YouTube की सभी requirement’s पूरी करनी होती हैं जिसके आधार पर ही YouTube चैनल को monetize करता है | Monetization के लिए YouTube चैनल पर कम से कम 1000 subscriber तथा 4000 घंटे का watch time होना चाहिए |

यदि एक बार आप YouTube Partner Programme (YPP) का हिस्सा बन जाते हैं उसके बाद आप ज्यादा से ज्यादा videos upload करके इस चैनल से online earning कर सकते हैं |

उम्मीद करते हैं कि उपरोक्त आर्टिकल Top 11 High Income YouTube Channel Ideas 2022  आपको पसंद आया होगा और यह किसी ना किसी तरह आपकी YouTube journey को आरम्भ करने में सहायक बना होगा | यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, इसे शेयर करने के लिए आप किसी भी social media platform का प्रयोग कर सकते हैं |

[su_divider]

Previous articleAmazon Affiliate Programs से कैसे होती है Online Earning ?
Next articleTop 4/ Best Application for Cryptocurrency in India

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here