रोचक तथ्य इन हिंदी :15 ऐसे रोचक तथ्यों का पिटारा जो कर देगा आपको सोचने पर मजबूर

1023

रोचक तथ्य शब्द का नाम सुनते ही सायद प्रत्येक मनुष्य के कान खड़े हो जाते होंगे क्योंकि रोचक तथ्य मनुष्य के साथ होने वाली या हो चुकी कुछ ऐसी घटनाएँ होती हैं जो कि आम नहीं होती हैं और उन्हें पढने तथा सुनने में बहुत अच्छा लगता है | आज के लेख (रोचक तथ्य इन हिंदी) में ऐसे 15 रोचक तथ्यों का पिटारा खोला जायेगा जिन्हें पढ़कर आप सोचने पर मजबूर हो सकते हैं | यदि आप रोचक तथ्यों से सम्बंधित जानकारी पढना पसन्द करते हैं तो इस लेख को अन्त तक जरूर पढ़ें |

यह भी जानिये : Amazing facts in hindi about life : जीवन से सम्बंधित 20 ऐसे तथ्य जिन्हें पढ़कर आप रह जायेंगे दंग

हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य

सायद वो सभी घटनाएँ अलग ही होती हैं जो किसी भी व्यक्ति को हैरान और आश्चर्यचकित कर देती हैं इसलिए इन्हें रोचक तथ्य कहा जाता है | तथ्यों के नाम सुनते ही मानव के अन्दर उसके बारे में जानने की इच्छा जागृत हो जाती है इसलिए कहा जाता है कि तथ्य एक प्रकार का उत्सुकता से किसी भी ज्ञान को समझने वाला शव्द है |

यह भी जानिये : Why do Stars Twinkle : क्यों टिमटिमाते हैं तारे ?

रोचक-तथ्य-इन-हिंदी

रोचक तथ्य इन हिंदी

  1. क्या आपने कभी भालू के दांत गिने हैं? और यदि आपको कभी मौका मिले तो क्या आप भालू के दांत गिनना चाहेंगे ? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भालू के 42 दांत होते हैं |
  2. आपने अपने पास हरा भरा जंगल जरूर देखा होगा किन्तु रोचक तथ्य यह है कि दुनिया के 85 % पौधे समुद्र के अन्दर होते हैं जिन्हें हम देख नहीं पाते हैं |
  3. मिक्की माउस के नाम से तो बच्चा बच्चा परिचित है किन्तु क्या आपको पता है कि मिक्की माउस को इटली में टोपोलिनो के नाम से जाना जाता है |
  4. सायद इसे जानकर आपको हैरानी होगी कि मनुष्य के शरीर में सबसे छोटी हड्डी उसके कान में होती है |
  5. जन्म के समय मनुष्य के शरीर में 300 हड्डियाँ होती हैं और वयस्क होने तक कुछ हड्डियाँ आपस में जुड़ जाती हैं और अन्त में कुल  206 हड्डियाँ मानव शरीर में बचती हैं |
  6. शहद ही एकमात्र ऐसा पदार्थ हो जो कभी खराब नहीं होता |
  7. मल्टीमीडिया फ़ोन और तकनीकों से भरे कैमरों से फोटो खिचवाना कितना आसान है किन्तु क्या आपको पता है जब दुनिया का सबसे पहला कैमरा आया था उससे फोटो खिचवाने के लिए उसके सामने 8 घंटे बैठना होता था |
  8. क्या आप जानते हैं कि डायनासौर का रंग कैसा होता है ? नहीं जानते होंगे क्योंकि अभी तक वैज्ञानिक ही निश्चित नहीं कर पाए हैं कि डायनासौर का रंग कैसा था |
  9. मनुष्य के दिमाग का वजन 1 किलो 300 ग्राम होता है |
  10. मनुष्य का दिल 1 मिनट में 72 बार धडकता है यह तो सभी जानते हैं किन्तु क्या आपको यह पता है एक छिपकली का दिल 1 मिनट में 1000 बार धडकता है |
  11. रोचक तथ्य इन हिंदी के इस लेख में हम अपने पाठकों को जानकारी देना चाहते हैं कि कोई भी अनहोनी या फिर भूकम्प आने से पहले ही पशु पक्षियों को भूकम्प का पता चल जाता है |
  12. उल्लू को रात में दिखाई देता है यह तो सभी जानते हैं किन्तु क्या आपको यह पता है कि एक उल्लू अपनी गर्दन को चारों ओर घुमा सकता है |
  13. यदि आपके घर में कॉकरोच हैं और आप उनसे परेशान हैं तो यह जानकारी आपके लिए ही है | आप सोचते हैं  कि आपने कॉकरोच का सर काट दिया है और वह मर चुका है तो आप बिलकुल गलत हैं क्योंकि कॉकरोच का सर कट जाने के बाद भी वह कई दिनों तक जिन्दा रहता है |
  14. एप्पल का फ़ोन और आई पैड किसे नहीं चाहिए होता है किन्तु इन्हें पाने के लिए क्या कोई इस हद्द तक भी गुजर सकता हैं यह किसी ने नहीं सोचा होगा | चीन के एक लड़के ने आईपैड (i pad ) खरीदने के लिए अपनी किडनी को बेच दिया था |
  15. कंप्यूटर एक ऐसा अविष्कार है जो लोगों के लिए वरदान बन गया और आज के समय में ज्यादातर लोग इसका प्रयोग भी जानते हैं किन्तु क्या आपको पता है कंप्यूटर में प्रयोग होने वाला पहला माउस लकड़ी का बना था |

उम्मीद करते हैं कि “रोचक तथ्य इन हिंदी ” से सम्बंधित उपरोक्त जानकारी आपको पसन्द आई होगी, इस लेख में 15 ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में बताया गया है जिन्हें पढ़कर आपको अच्छा लगा होगा | यदि आपको यह लेख पसन्द आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें | टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, बायोग्राफी, अमेजिंग फैक्ट्स तथा how to Queries जानने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट http://explanationinhindi.com/ को visit करें, इस वेबसाइट में उपरोक्त विषयों से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी को  हिन्दी भाषा में देने का प्रयास किया जाता है |

Previous articleAmazing facts in hindi about life : जीवन से सम्बंधित 20 ऐसे तथ्य जिन्हें पढ़कर आप रह जायेंगे दंग
Next articleपीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट- 9 अगस्त को जारी होगी लिस्ट, कैसे जांचे अपना नाम ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here