PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Website से PM kisan ekyc कैसे करें ?

450
PM kisan yojanaक्या है यह जानने तथा इससे सम्बंधित जानकारी खोजने के लिए लाखों लोग PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Website को खोज रहे हैं जिसका link आप यहाँ से प्राप्त तो कर हो सकते हैं और साथ ही साथ इस आर्टिकल द्वारा सम्बंधित कई जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं | यदि आप इस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें |

ऑफिसियल वेबसाइट लिंक : PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Website

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है ?

PM किसान सम्मान निधि योजना को 1/12/2018 को आरम्भ किया गया था और यह भारत सरकार से 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ केंद्रीय क्षेत्र योजना है | इस योजना के तहत सभी भूमिधारक परिवारों को रूपए 6000 की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी और यह राशि भूमिधारक परिवारों को तीन समान किश्तों में दी जायेगी | इस योजना का लाभ वही परिवार पा सकेगा जिसके परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे होंगे |

इन परिवारों की पहचान जो इस योजना के लिए पात्र हैं राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश करेंगे और केंद्र सरकार को सूचित करेंगे | योजना की यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते पर transfer की जायेगी |

यह भी जानिये : PM Kisan ekyc / Online PM Kisan E-KYC Update कैसे करें ?

किन परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा ?

योजना का लाभ पाने वाले परिवार की परिभाषा के अनुसार परिवार का हिस्सा पति, पत्नी और अवयश्क बच्चे (आयु 18 वर्ष से कम) हों और इनके पास राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों के भूअभिलेखों में सम्मिलित रूप से 2 हेक्टेयर तक का कृषियोग्य भूमि का स्वामित्व हो |

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Website

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना से सम्बंधित जानकारी पाने और लाभार्थियों के काम को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक website (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Website) भी जारी की गयी है जहाँ से कोई भी किसान सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है |

ऑफिसियल वेबसाइट लिंक – https://pmkisan.gov.in/

इस वेबसाइट के दाहिने कोने पर Farmers Corner दिया गया है जहाँ पर किसान नया रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और साथ ही साथ Beneficiary Status, Beneficiary list इत्यादि भी check कर सकते हैं | यहाँ से किसान pm kisan nidhi yojana Mobile Application भी डाउनलोड कर सकते हैं |

यह भी जानिये : पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा कैसे चेक करें ?

नए किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online apply Kisan Registration) ?

  • ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर click करें
  • Farmers Corner में New Farmer registration पर click करें
  • New Farmer Registration form खुलेगा जिसे सावधानीपूर्वक भरें
  • Rural farmer registration और Urban farmer registration में से एक का चयन करें, जिस भी श्रेणी में आप आते हैं
  • आधार नम्बर और mobile नम्बर भरें और अपना राज्य चुनकर Captcha code भरें
  • Send OTP पर click करें
  • आपके नम्बर पर एक OTP भेजा जाएगा जिसे भरकर Submit पर click करें
  • आपके सामने एक नयी Window खुल जायेगी जिसमें आपकी Personal Details, Bank Details, Land registration number, राशन कार्ड नम्बर इत्यादि पूछा जायेगा, सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरें और मांगे गए दस्तावेजों को upload करें तथा Save बटन पर click कर दें |
  • उपरोक्त steps को follow करके आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online apply Kisan Registration कर सकते हैं

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online apply Kisan Registration

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के उद्देश्य

  1. देश भर के छोटे और सीमान्त किसानो को इस योजना के जरिये आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी
  2. यह आर्थिक सहायता किसान की फसल चक्र के दौरान उभरती जरूरतों में सहायक होगी और प्रत्येक किसान एक सफल फसल चक्र को अंजाम दे यही इस योजना का उद्देश्य है
  3. यह सहायता किसानो को साहूकारों के चंगुल में फसने से बचने में मदद करेगी

PM kisan yojana Helpline Number

 155261 / 011-24300606

यदि आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहते हैं तो आप ऊपर दिए गए नम्बर पर फ़ोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑफिसियल वेबसाइट (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Website) में Farmers Corner में Help- Desk के माध्यम से भी सम्बंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है |

PM Kisan ekyc / Online PM Kisan E-KYC Update कैसे करें ?

PM kisan kyc करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://www.pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा जहाँ पर Home Page में दाहिनी और Farmers Corner में सबसे ऊपर आपको eKYC का option दिखाई देगा जो कि Farmers Corners में नया option जोड़ा गया है और New आपको blink करता हुआ भी दिखेगा |

आपको इस नए आप्शन eKYC पर click करना है और यह एक OTP आधारित KYC प्रक्रिया है इसलिए आपके पास उस नम्बर का होना आवश्यक है जो नम्बर आपने registration के दौरान प्रयोग किया होगा | eKYC पर click करते ही आपके सामने एक नया page खुला होगा जिसमें आपको अपनी आधार कार्ड संख्या डालनी है | Aadhar Card Number डालकर Search पर click करें |

आधार से लिंक मोबाइल नम्बर डालें जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर 4 digit का एक OTP भेजा जाएगा, दिए गए Box में इसे टाइप कर दें |

इसके बाद एक बार फिर से Aadhar Authentication के लिए बटन को tap करने को कहा जायेगा जिस पर आपकी simply click करना है |

Click करते है पुनः आपके पास 6 अंकों का एक OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जायेगा, इस OTP को भरें और Submit कर दें |

यदि आपकी सभी इनफार्मेशन ठीक से भरी गयी है तो आपका pm kisan samman nidhi ekyc पूरा हो जाएगा अन्यथा Invalid का error दिखेगा | यदि आपका KYC successfully पूरा हो जायेगा तो ही आपके खाते पर pm kisan next installment आ पायेगी |

pm kisan kyc से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे link पर क्लिक करें –

Online PM Kisan E-KYC Update

[su_divider top=”no”]

उम्मीद करते हैं कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Website से सम्बंधित उपरोक्त लेख आपको पसंद आया होगा इस आर्टिकल में हमने अपने readers को PM किसान सम्मान निधि योजना क्या है और नए किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें इत्यादि जानकारियां देने का प्रयास किया है जो कि आपको पसंद आई होंगी | यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें |

[su_divider]

Previous articleTop 5 Web Series Download Website जहाँ आप आसानी से कर पायेंगे डाउनलोड
Next articleHow to use Phone Pay (PhonePe) & how to add bank in Phone Pay ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here