mParivahan App क्या है और एमपरिवाहन एप्प को किसके द्वारा विकसित किया गया है ?

668

mParivahan App जो ट्रांसपोर्ट से जुडी लगभग सभी समस्याओं का समाधान है, इस एप के जरिये सम्बंधित कई तरह के कार्यों को घर बैठकर मोबाइल या लैपटॉप की मदद से बिना RTO office जाए आसानी से क्या जा सकता है, तो आज के इस आर्टिकल में हम अपने पाठकों को बताएँगे कि mParivahan App क्या है, यह कैसे कार्य करता है और एमपरिवाहन एप्प को किसके द्वारा विकसित किया गया है ? यदि आप इस एप से सम्बंधित अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अन्त तक जरूर पढ़ें |

mParivahan App क्या है ?

mParivahan एप डिजिटल इंडिया के तहत भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किया गया है, सरकार का मुख्य उद्देश्य इस मोबाइल एप के जरिये नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है | mParivahan app की मदद से अपने मोबाइल की सहायता से एक क्लिक में किसी भी वैध RC और DL नम्बरों से सम्बंधित जानकारी ले सकते हैं| यह एप सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (mparivahan online) के अन्तर्गत कार्य करती है |

mParivahan app की मदद से किसी भी RC, DL और चालान से सम्बंधित जानकारी को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है और इस app के माध्यम से आप टैक्स भी जमा करवा सकते हैं | इस app के जरिये आप व्हीकल रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी ले सकते हैं |

mParivahan-App

इस app में आप रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित निम्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं [ Registration Information ]

  • Temporary Registration
  • Permanent Registration
  • Renewal of Registration
  • Duplicate RC
  • No Objection Certificate
  • HP Endorsement
  • HP Termination
  • Address Change
  • Reassignment of Vehicle
  • Trade Certificate
  • Duplicate Trade Certificate
  • Ownership Transfer
  • Doplomatic Vehicles
  • Registration Display

m Parivahan App के जरिये यूजर रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित उपरोक्त सभी विषयों पर जानकारी ले सकता है तथा यहीं से सम्बंधित डाक्यूमेंट्स (फॉर्म्स) डाउनलोड कर सकता है | यह एप step by step गाइडलाइन्स प्रोवाइड करवाता है कि किस स्थिति में किस फॉर्म को और कैसे भरा जायेगा |

[su_button url=”https://explanationinhindi.com/new-update/vehicle-scrappage-policy/” target=”blank” size=”5″]यह भी जानिये[/su_button] Vehicle Scrappage Policy : 1 अक्टूबर 2021 से लागू हो जायेगी स्क्रैप पौलिसी

 

mParivahan App क्या-क्या Services प्रदान करता है ?

mParivahan App यूजर के लिए काफी लाभदायक एप साबित हो सकता है इसमें आप RC , DL और चालान से सम्बंधित जानकारी तो प्राप्त कर ही सकते हैं इसके अलावा आप इस एप के जरिये ड्राइविंग लाइसेंस के लिए DL Mock Test भी दे सकते हैं और साथ ही साथ Nearest Pollution Checking Center तथा Nearest RTO search करके location द्वारा आसानी से पहुँच भी सकते हैं |

mparivahan-app-services

DL Mock Test में आपसे 10 सवाल पूछे जाते हैं और प्रत्येक सवाल के लिए आपको 30 सेकेंड का समय दिया जाता है आपको ज्यादा से ज्यादा सवालों के सही जबाब देने होते हैं | यह mock test उदाहरण के तौर पर सेट किया जाता जाता है तथा इसका मकसद यह बताना होता है कि mock test में किस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं |

एमपरिवाहन एप्प को किसके द्वारा विकसित किया गया है ?

mParivahan app को रास्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र / NIC (नेशनल इन्फोर्मेटिक सेंटर) द्वारा विकसित किया गया है | यह भारत सरकार का प्रौधोगिकी भागीदार है, जिसकी स्थापना 1976 में की गयी थी तथा इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है |

परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

[su_button url=”https://parivahan.gov.in/” target=”blank” size=”5″]आधिकारिक वेबसाइट लिंक- https://parivahan.gov.in[/su_button]

 

उपरोक्त लिंक का प्रयोग करके आप परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच सकते हैं जहाँ आप सम्बंधित हर प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं |

उम्मीद करतें है कि (mParivahan App) से सम्बंधित उपरोक्त जानकारी जानकारी आपको पसन्द आई होगी और यदि आपको यह लगता है की यह आर्टिकल informative है तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, बायोग्राफी तथा how to queries से सम्बंधित जानकारी के लिए explanation in हिन्दी विजिट करें |

Previous articlePhonePay App kaise download kare or ise kaise use karte hain ?
Next articleबैंक क्या है इसके प्रकार एवं कार्यों का वर्णन [Definition of bank in hindi]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here