Biography of apj abdul kalam

457

Biography of APJ Abdul Kalam – जैसा कि आप जानते ही होंगे कि भारत देश की इस पवित्र जमीन पर कई महापुरुषों ने जन्म लिया, जो अपने कार्यों तथा उनका जटिल जीवन होते हुए सफलता प्राप्त करके महापुरुष बने | उन्ही महापुरुषों में से एक नाम डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी का भी है, जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में विज्ञान के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करके भारत का नाम सम्पूर्ण विश्व में रोशन किया है | आज के लेख में हम इसी महापुरुष की सम्पूर्ण जीवनी के बारे में जानकारी देने वाले है, उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पसन्द आएगी |

“भारत का मिसाइल मैन” के नाम से विख्यात डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जीवनी

Biography of apj abdul kalam in hindi- डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम आजाद जी का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित धनुषकोडी में हुआ था, तथा इनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम आजाद था | अब्दुल कलाम आजाद जी एक इंजीनियर, लेखक, प्रोफ़ेसर, वैज्ञानिक तथा राजनीतिज्ञ थे | इन्होने अपने जीवनकाल में इन सभी क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की तथा भारत देश का नाम रोशन किया | डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम आजाद जी वर्ष 2002 से वर्ष 2007 तक भारत देश के रास्ट्रपति भी रहे तथा इस दौरान इनके द्वारा लिए गए फैसलों और विशेष कार्यों ने भारत देश की छवि ही बदल दी थी |

Biography-of -apj-abdul-kalam

कहाँ से हुई डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की शिक्षा ?

जैसा कि आपको बताया गया है कि डॉ. अब्दुल कलाम जी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था, तो उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा की शुरुआत भी तमिलनाडु से ही करी थी | कलाम जी ने अपनी मेट्रिक की पढाई तमिलनाडु में स्थित Schwartz Higher Secondary School, रामनाथपुरम, तमिलनाडु से पूरी करी तथा उसके बाद उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज में दाखिला लिया और वर्ष 1954 में भौतिक विज्ञान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की | तत्पश्चात वर्ष 1955 में वे अपनी आगे की पढाई करने के लिए मद्रास चले गए और वहां जाकर उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एरोस्पेस इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया |(Biography of apj abdul kalam)

अपनी सम्पूर्ण शिक्षा के बाद अब्दुल कलाम जी नें वर्ष 1960 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान में वैज्ञानिक के रूप में शामिल हुए |

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की उपलब्धियां

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम आजाद जी एक वैज्ञानिक तथा इंजीनियर थे और इस दौरान इन्होने ISRO तथा DRDO में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया तथा वे अपनी सभी योजनाओं में सफल भी रहे | वर्ष 1998 के पोखरन द्वितीय परमाणु परीक्षण के दौरान डॉ. आजाद जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी | डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की उपलब्धियों की सूचि काफी लम्बी है, इसलिए इस लेख में इनकी कुछ मुख्य उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जायेगी, उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पसंद आएगी |

  • डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह बनाने का श्रेय हासिल है, इस उपग्रह को एस.एल.वी. तृतीय के नाम से जाना जाता है |
  • रास्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ. जाकिर हुसैन जी के बाद डॉ. अब्दुल कलाम ऐसे तीसरे राष्ट्रपति हैं जिन्हें भारत रत्न का सम्मान रास्ट्रपति बनने से पूर्व ही प्राप्त हुआ है |
  • डॉ. कलाम जी हमेशा ही भारत के अन्तरिक्ष कार्यक्रम तथा मिसाइल विकास कार्यक्रम के साथ जुड़े रहते थे, यही कारण है कि इन्हें “भारत का मिसाइल मैन” के नाम से भी जाना जाता है |
  • ए. पी. जे. अब्दुल कलाम आजाद जी को वर्ष 1997 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से भी सम्मानित किया गया है |
  • डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी को विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 1981 में पद्म भूषण तथा 1990 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था |

अब्दुल कलाम आजाद जी द्वारा लिखी गयीं कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें

Books of apj abdul kalam – अब्दुल कलाम आजाद जी ने अपने जीवनकाल में खुद से तथा अन्य कई लोगों से प्रेरणा लेकर कई महत्वपूर्ण किताबें लिखी हैं | इनके द्वारा लिखी गयी सभी किताबें प्रेरणादायक हैं तथा इन्हें पढ़कर लोगों को मोटिवेशन मिलता है | इस लेख में कलाम जी की कुछ महत्वपूर्ण किताबों की सूची दी जा रही है, जिन्हें भारत के प्रत्येक नागरिक को पढना चाहिए, और उनके जीवन से कुछ प्रेरणा लेनी चाहिए |

  1. विंग्स ऑफ़ फायर : एन ऑटोबायोग्राफी
  2. मिशन ऑफ़ इंडिया : ए विजन ऑफ़ इंडियन यूथ
  3. यू आर बोर्न टू ब्लॉसम
  4. इंडिया 2020 : ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम
  5. इगनाइटेड माइंडस : अनलीजिंग द पॉवर विदिन इंडिया
  6. टर्निंग पॉइंट्स – ए जर्नी थ्रू चैलेजेस
  7. द फैमिली एंड द नेशन
  8. माई जर्नी : ट्रांस्फोर्मिंग ड्रीम्स इन्टू एक्शन
  9. स्प्रिट ऑफ़ इंडिया
  10. टार्गेट थ्री बिलियन

डॉ. अब्दुल कलाम जी का निधन

[ Biography of apj abdul kalam ]भारत की धरती पर जन्मे महापुरुष डॉ. अब्दुल कलाम आजाद जी का निधन 27 जुलाई 2015 को IIM सिलौंग में हुआ, आईआईएम सिलौंग में एक लेक्चर के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी स्थिति गम्भीर हो गयी, तथा अस्पताल ले जाने के बाद इनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गयी और भारत की धरती में जन्मा एक महापुरुष भारत की धरती में ही विलीन हो गया |
30 जुलाई 2015 को उनके पैत्रक गाँव रामेश्वरम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, तथा उनके संस्कार के दौरान भारत के प्रधानमंत्री, तमिलनाडु के राज्यपाल तथा कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित लगभग 3,50,000 लोग अब्दुल कलाम जी की संस्कार यात्रा में सामिल हुए |

[su_box title=”एक पैगाम, आपके नाम ” style=”soft”]उम्मीद करते हैं कि अब्दुल कलाम आजाद जी की जीवनी पढ़कर आपने उनके जीवन से कई शिक्षाएं ग्रहण की होंगी तथा आपको भी उनके जीवन से मोटिवेशन मिला होगा | हमारा सभी पाठकों से आग्रह है कि इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि हिन्दुस्तान का प्रत्येक नागरिक अब्दुल कलाम आजाद जी की जीवनी से कुछ ना कुछ सीख सके, तथा भारत के नागरिकों को उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिल सके |[/su_box]

Previous articleWhat is Computer ? हिन्दी में जानिये सम्पूर्ण जानकारी
Next articleHow to Register for Covid Vaccine : कैसे करें पंजीकरण ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here