Home Biography Ashutosh Kaushik : Biography in Hindi

Ashutosh Kaushik : Biography in Hindi

Ashutosh Kaushik एक भारतीय अभिनेता और बहुत अच्छे टीवी कलाकार हैं | लोग इन्हें तब से जानने लगे जब ये वर्ष 2007 में हीरो हौंडा रोडीज 5 और वर्ष 2008 बिग बॉस सीजन 2 के विजेता बने | इस विजय केबाद इन्हें पुन: रोडीज 8 और बिग बॉस सीजन 6 में देखा गया था | आज के लेख में आशुतोष कौशिक से सम्बंधित कई बातें करने वाले हैं, यदि आप भी आशुतोष कौशिक से सम्बंधित बातें जानना चाहते हैं तो इस लेख को अन्त तक जरूर पढ़ें |

Ashutosh Kaushik : व्यक्तिगत जानकारी

आशुतोष कौशिक का जन्म 2 अक्टूबर 1979 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था | इनकी प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय स्कूल (जहाँ  ये रहते थे) से हुई, घर की स्थिति ठीक ना होने के कारण ये अपनी आगे की पढाई ना कर सके | कहा जाता है कि आशुतोष कौशिक बचपन में तीव्र बुद्धि के थे किन्तु पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से ये ज्यादा ना पढ़ सके |

इन्हें बचपन से ही सिनेमा देखने का बहुत सौक था और ये सलमान खान की मूवीज ज्यादा देखते थे और खुद को सलमान खान का बड़ा फैन बताते थे | ये कहते हैं कि इन्होने सलमान खान से बहुत कुछ सीखा है |

Name ( नाम ) आशुतोष कौशिक 
Nickname ( उपनाम ) आशु
Profession ( व्यवसाय ) अभिनेता
Date of Birth ( जन्मदिन ) 2nd October 1979
Birth Place ( जन्म स्थान ) सहारनपुर, उत्तर प्रदेश , भारत
Nationality ( नागरिकता ) भारतीय
Religion ( धर्म ) हिन्दू
Favourite Color ( पसंदीदा रंग ) Black ( काला )
Favourite Sport ( पसंदीदा खेल ) Cricket
Favourite Actress ( पसंदीदा अभिनेत्री ) Deepika Padukone
Favourite Actor ( पसंदीदा अभिनेता ) Salman Khan

Ashutosh Kaushik Career

MTV Roadies ( Season 5 ) : वर्ष 2007 में Ashutosh Kaushik ने आसमान की बुलंदियों को छू लिया था | इनका एक मध्य वर्गीय परिवार से निकलकर MTV Roadies ( Season 5 ) तक का सफ़र अत्यधिक कठिन तथा आनन्दमय था, इन्होने इस दौरान काफी फेम इकठ्ठा किया और MTV Roadies ( Season 5 ) के विजेता बने |

जब आशुतोष कौशिक MTV Roadies ( Season 5 )  में विजयी हुए तो इन्हें पुरस्कार के रूप में हीरो हौंडा करिज्मा मोटर साइकिल और 2 लाख 30 हजार रूपए की धनराशि दी गयी |

बिग बॉस सीजन 2 : सफ़र यहाँ रुका नहीं था, इस विजय के बाद इन्होने दिन दुगना और रात चौगनी कर दी और खूब मेहनत करी | वर्ष 2008 में बिग बॉस सीजन 2 प्रारम्भ हुआ और इन्होने इसमें भी हिस्सा लिया और इसके भी विजेता बने और पुरस्कार के रूप में इन्हें 1 करोड़ रूपए दिए गए | इस विजय के बाद Ashutosh Kaushik  अब कोई आम नहीं रह गए थे इन्हें लाखों करोड़ों लोग पसन्द करने लगे थे और खुद भी करोड़ों के मालिक हो चुके थे |

राहुल दुल्हनिया ले जायेंगे : बिग बॉस सीजन 2 जीतने के बाद आशुतोष कौशिक के पास फेम भी था और पैसा भी, इन्हें करोड़ों लोग जानते थे और लाखों पसन्द भी किया करते थे | वर्ष 2010 में इन्हें अवसर मिला टीवी में काम करने का और इन्होने इमेजिन टीवी में प्रसारित होने वाले शो राहुल दुल्हनिया ले जायेंगे में काम किया | लेकिन यहाँ पर ये भीड़ को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाए और इन्हें काफी निराशा देखने को मिली |

वर्ष 2012 से 2016 तक इन्होने कई मूवीज में काम किया किन्तु इनकी सारी मूवीज बॉक्स ऑफिस में हीओ पिट गयी जिस वजह से ये दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाए और धीरे धीरे लोगों की पहुँच से दूर हो गए |

Ashutosh Kaushik Wife Name

आशुतोष कौशिक की धर्मपत्नी का नाम अर्पिता है, ashutosh kaushik और arpita का विवाह 26 अप्रैल 2020 को हुआ |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version