भारत सरकार के नेतृत्व में Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), Department of Administrative Reforms and Public Grievance (DARPG) के सहयोग से National e-Governance Division (NeGD) द्वारा आरम्भ किया गया myScheme Portal 2022 देश के सभी नागरिकों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है क्योंकि एकमात्र इस पोर्टल पर देश की सभी सरकारी योजनायें उपलब्ध होने वाली हैं जहाँ से लाभार्थी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं |
क्या आपको पता है कि myScheme Portal 2022 क्या है और यह कैसे काम करता है ? यदि नहीं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि यहाँ पर आप इससे सम्बंधित कई जानकारियां प्राप्त करने वाले हैं | इस लेख में मुख्यतः हम यह जानेंगे कि कैसे आप किसी सरकारी योजना को अपने अनुसार खोज सकते हैं और कैसे उसके लिए आवेदन कर सकते हैं | अभी तक myScheme Portal 2022 में लगभग 214 सरकारी योजनाओं को integrate किया जा चुका है जिनकी आवेदन प्रक्रिया, सम्बंधित दस्तावेज इत्यादि जानकर आप इस पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं |
Related :- myScheme Portal in Hindi – All New Government Schemes in 1 Portal
इस पोर्टल की सबसे ज्यादा ख़ास बात यह है कि यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में उपलब्ध है और आप एक ही समय में अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर सकते हैं |
myScheme Portal 2022 @ myscheme.gov.in
myScheme Portal 2022 के लिए सरकार द्वारा जिस domain का चयन किया गया है वह myscheme.gov.in है और इसी domain name के साथ आप इस पोर्टल को access कर सकते हैं | इस पोर्टल पर जाने के लिए या तो आप गूगल में myScheme Portal 2022 लिखकर search करें या फिर direct URL (https://www.myscheme.gov.in/) लिखकर पोर्टल को open करें |
myScheme Portal 2022 – New Sarkari Yojana Portal
यह एक New Sarkari Yojana Portal है जिसमें देश की लगभग सभी मुख्य सरकारी योजनाओं को integrate किया गया है और सभी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आपको अलग अलग पोर्टल पर जाने के आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि आप एक ही पोर्टल जो कि myScheme Portal से सभी सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करके उनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं |
यदि बात New Sarkari Yojana Portal की हो रही है तो आपको Meri Pehchaan Portal 2022 के बारे में भी जानना चाहिए क्योंकि इस पोर्टल को भी सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया है और यह पोर्टल भी सरकारी योजनाओं से सम्बंधित है |
Must Read :-
- Meri Pehchaan Portal 2022 Launched By: meripehchaan.gov.in – Very Unique Portal
- Meri Pehchaan Login Process in Hindi by Easy Steps – Meri Pehchaan Portal 2022
How to Find Schemes for You @ myScheme Portal 2022
जैसा कि आपको बताया गया है कि आप इस पोर्टल पर अपनी कुछ बेसिक जानकारियाँ देकर यह पता कर सकते हैं कि आप सरकार की किस योजना के लिए eligible हैं और किसके लिए आवेदन कर सकते हैं | आगे के लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं कि कैसे किसी योजना को आप अपने अनुसार स्वयं के लिए खोज सकते हैं |
- सबसे पहले आपको पोर्टल के link पर click करके myscheme.gov.in को open कर लेना है
- Home Page पर आपको Find Schemes for You का एक बटन दिखाई देगा जिस पर आपको click करना है
- Find Schemes for You पर click करते ही अब आपसे कुछ basic इनफार्मेशन collect की जाएगी जिन्हें आपको सही सही बताना है
- कुछ steps के बाद आपको आपसे related कई सारी schemes दिखाई देंगी जिनमें से आप चुनाव करके उनके लिए आवेदन कर सकते हैं
myScheme Portal 2022 के अन्तर्गत किसी योजना के लिए eligibility कैसे जांचें ?
वर्तमान समय में इस पोर्टल में लगभग 200 से भी ज्यादा सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं लेकिन आप किस योजना के लिए eligible हैं यह आप बड़ी ही आसानी से पता कर सकते हैं और यदि आप किसी योजना के लिए eligible होते हैं तो उसके बारे में इसी पोर्टल से जानकारी प्राप्त करके उस योजना के लिए आवेदन भी कर सकते हैं | क्या आप जानना चाहते हैं कि कैसे इस पोर्टल पर eligibility जांचें ?
- सर्वप्रथम पोर्टल के होम पेज पर जाएँ जिसके लिए आपको इसके ऑफिसियल लिंक https://www.myscheme.gov.in/ पर click करना होगा
- अब आप Find Schemes for You वाले तरीके से अपने अनुसार एक योजना का चयन करें या फिर डायरेक्ट आप category में से एक योजना को चुनें
- मैंने यहाँ पर Agriculture, Rural & Environment में से Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना का चयन किया है और अब मैं इस योजना के लिए अपनी eligibility जांचना चाहता हूँ
- योजना का चयन करके उस पर click करें जहाँ पर आपको योजना से सम्बंधित पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी और वहीँ पर दाईं ओर आपको Check Eligibility का एक विकल्प दिखाई देगा जिस में आपको click करना है
- Check Eligibility पर click करते ही आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं जिनका जबाब आपको बस YES और NO में देना होता है
- जब आप Form को अंत में Submit करते हैं तो आपके inputs के आधार पर आपको तुरंत बता दिया जाता है कि आप योजना के लिए eligible हैं या नहीं
Must Read :- PM Kisan Nidhi Yojna 2022 क्या है और कैसे होगा PM Kisan ekyc ?
Frequently Asked Questions [FAQ’s]
mySchme क्या है (What is myScheme in Hindi) ?
myScheme सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए एक e-marketplace है जिसका उपयोग करके विभिन्न सरकारी योजनाओं का पता लगाया जा सकता है | इस marketplace में आप योजना के लिए पात्रता की जाँच कर सकते हैं और सम्बंधित क्या आवश्यक दस्तावेज चाहिए इस जानकारी के साथ साथ आप यह भी जान सकते हैं कि किसी योजना के लिए आवेदन कैसे करना है |
किसी विशेष योजना के बारे में मुझे myScheme पर क्या जानकारी मिल सकती है ?
myScheme Portal 2022 एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसे देश के नागरिकों और उनकी जरूरतों के आधार पर डिजाईन किया गया है | यदि आप इस पोर्टल पर किसी विशेष योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से जान सकते हैं कि योजना के लिए पात्रता क्या है, लाभार्थी योजना के लिए eligible है या नहीं, योजना से सम्बंधित क्या क्या आवश्यक दस्तावेज चाहिए होते हैं और आवेदन प्रक्रिया क्या है इत्यादि |
myScheme Portal 2022 में आपको योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियां जैसे योजना का उद्देश्य, योजना के लाभ, योजना की शर्तें, फायदे, पात्रता, अपवाद इत्यादि भी बड़ी ही आसानी से प्राप्त हो जाती हैं जिनके आधार पर आप निर्णय ले सकते हैं कि सम्बंधित योजना आपके लिए उचित है या नहीं |
Conclusion
उपरोक्त सम्पूर्ण लेख से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि भारत सरकार द्वारा myScheme Portal को आरम्भ करके देश के नागरिकों के हित में एक सरहनीय कदम उठाया गया है जिससे देश के सभी नागरिकों को लाभ होने वाला है और इस पोर्टल के आने के बाद संभावनाएं बढ़ जाएँगी कि देश के सभी जरुरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो पायेगा |
उपरोक्त इस लेख myScheme Portal 2022 में अपने अपने पाठकों को इस पोर्टल से सम्बंधित पूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है और यदि आप विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं कि myScheme Portal 2022 क्या है तो नीचे link पर click करके आप अन्य सम्बंधित जानकरियां भी प्राप्त कर सकते हैं |
myScheme Portal in Hindi – All New Government Schemes in 1 Portal