Home Govt. Schemes Meri Pehchaan Portal Launched By: meripehchaan.gov.in – Very Unique Portal

Meri Pehchaan Portal Launched By: meripehchaan.gov.in – Very Unique Portal

Meri Pehchaan – पहचान एक सेवाएँ अनेक 

भारत सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया Meri Pehchaan Portal बहुत ही unique है जिसकी Tagline “पहचान एक सेवाएँ अनेक” है और इसे इसी tagline के आधार पर डिजाईन किया गया है | क्या आप भी उत्सुक हैं इस अनोखे पोर्टल के बारे में जानने के लिए ? यदि हाँ, तो आपको यह लेख अंत तक पढना होगा जिसमें आप इस पोर्टल से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे और साथ ही साथ आप इस लेख में जानेंगे इस अनोखे पोर्टल की अनोखी विशेषताएँ |

मुख्यतः आप इस लेख में जानेंगे कि Meri Pehchaan Portal kya hai, Meri Pehchan Portal Registration प्रक्रिया क्या है, meri pehchan login कैसे होगा और इस पोर्टल के क्या फायदे होंगे | साथ ही साथ आप जानेंगे कि मेरी पहचान पोर्टल को आरम्भ करने के पीछे का उद्देश्य क्या है एवं ऑनलाइन मेरी पहचान पोर्टल पर लॉग इन प्रक्रिया क्या है ?

मेरी पहचान पोर्टल क्या है (What is Meri Pehchaan Portal in Hindi) ?

मेरी पहचान – नेशनल सिंगल साइन-ऑन (एनएसएसओ) पोर्टल उनके users के लिए सर्विसेज का एक ऐसा set है जो कई सारी ऑनलाइन एप्लीकेशन या सर्विसेज को एक ही प्लेटफार्म पर लाकर रख देता है और इस प्लेटफार्म पर आप एक ही credentials से सारी ऑनलाइन एप्लीकेशन और सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं | यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं और व्यवस्थापकों दोनों के लिए लाभदायक है और दोनों को ही लाभ प्रदान करता है |

Meri Pehchaan Portal की सबसे ख़ास बात यह है कि जब आप इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करके अपनी एक पहचान बना लेते हैं तो और उससे सम्बंधित user id और password को create कर लेते हैं तो उसके बाद आपको अन्य सरकारी सेवाओं के लिए अलग- अलग रजिस्ट्रेशन करने और उनके लिए एक अलग user id और password बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है क्योंकि आप Meri Pehchaan Portal की user id और password से ही अपनी अन्य सरकारी सेवाओं को access कर सकते हैं |

यदि आप इस पोर्टल पर एक बार रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो उसके बाद आप अपना कीमती समय बचा सकते हैं क्योंकि आपको पहले की तरह बार बार प्रत्येक सरकारी सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ता है |

Meri Pehchan Portal – meripehchaan.gov.in

मेरी पहचान पोर्टल को भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है और इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश में लायी जाने वाली सभी योजनाओं को देश के नागरिकों के लिए एक ही platform पर लाया जाए ताकि देश के सभी नागरिक एक ही पोर्टल का प्रयोग करें और उन्हें सरकारी सेवाओं से सम्बंधित प्रत्येक जानकारी मिलती रहे और वे किसी भी तरह की सरकारी सेवा का लाभ पाने से वंचित ना रहें |

Meri Pehchaan Portal की ऑफिसियल वेबसाइट meripehchaan.gov.in हैं जहाँ पर आप रजिस्ट्रेशन करने के बाद यहाँ पर जुडी सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं |

Meri Pehchaan Portal के उद्देश्य

  • मेरी पहचान पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश का प्रत्येक नागरिक Meri Pehchan Portal 2022 के माध्यम से सरकार से जुडी सभी सर्विसेज और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह से प्राप्त कर सके 
  • भिन्न- भिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए देश के किसी भी नागरिक को प्रत्येक योजना के लिए अलग रजिस्ट्रेशन न करना पड़े 
  • इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के दौरान देश के नागरिक को एक unique user id और password दिया जाएगा जिसके माध्यम से वह सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगा 
  • किसी भी सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को बार बार अपनी पहचान बतानी ना पड़े इसी उद्देश्य से इस पोर्टल को बनाया गया है और “पहचान एक सेवाएँ अनेक” का अनुसरण करते हुए इसे लॉन्च किया गया है 

Meri Pehchan Portal Registration प्रक्रिया क्या है ?

Meri Pehchaan Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आपको भारत सरकार द्वारा बनायीं गयी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट meripehchaan.gov.in को visit करना होगा जहाँ पर आपको पंजीकरण का विकल्प मिलता है |

Meri Pehchan Portal Registration की पूर्ण प्रक्रिया हम आपको step by step बताने वाले हैं और यदि आप भी इस पोर्टल में अपना पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो आप इस लेख को पढ़ते रहें | इस पोर्टल पर पंजीकरण करना बिल्कुल मुफ्त है और आपको यहाँ पर पंजीकरण के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होता है |

  • meripehchaan.gov.in {link} पर click करके ऑफिसियल वेबसाइट को open करें 
  • Home Page पर Login का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको click करना है 

  • Login पर click करते ही आपको एक नया page दिखेगा जहाँ से आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना है और यदि आपके पास DigiLocker, e-Pramaan या Jan Parichay में आपका रजिस्ट्रेशन पहले से है तो आप direct login भी कर सकते हैं 
  • उपरोक्त किसी में भी रजिस्ट्रेशन ना होने की स्थिति में Register Now पर click करें 
  • Register Now पर click करते ही नयी Window खुल जाती है जिसमें e-Pramaan पर आपको Sign Up करना होता है

  • Sign Up करें और अपनी user id और Strong Password बनाएं 
  • Sign Up करने के बाद Continue पर click करें 
  • इसके बाद आप अपने डैशबोर्ड पर जा सकते हैं जहाँ पर आपको अनगिनत सरकारी पोर्टल और योजनायें मिलेंगी आपको जिस योजना का लाभ पाना है आप search कर सकते हैं 
  • डैशबोर्ड के बाई ओर आप अपना राज्य चुनें आपको आपके राज्य से सम्बंधित सभी सरकारी Portal / services दिखने लगेंगी 

Meri Pehchaan Login Process in Hindi by Easy Steps – लॉग इन कैसे करें ? 

Conclusion

इस लेख को लिखने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है कि Meri Pehchaan Portal देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत फायदेमंद है और प्रत्येक उस देशवासी को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहिए जो सरकारी सेवाओं का लाभ लेना चाहता है | इस पोर्टल को बनाकर भारत सरकार के द्वारा बहुत ही सराहनीय काम किया गया है क्योंकि इस पोर्टल का प्रयोग करके इसके user अपना काफी कीमती वक़्त बचा सकते हैं |

यदि आपको हमारा यह लेख “Meri Pehchaan Portal Launched By: meripehchaan.gov.in – Very Unique Portal” पसंद आया हो तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य सभी देशवासियों तक यह लेख पहुँच सके और प्रत्येक जरूरतमंद सभी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके | यदि आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई सवाल है या आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो आप comment box के माध्यम से हमसे contact कर सकते हैं |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version