Home Quotes in Hindi Ultimate 20+ Slogans on Women Empowerment || महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित कुछ...

Ultimate 20+ Slogans on Women Empowerment || महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित कुछ प्रमुख नारे

Ultimate 20+ Slogans on Women Empowerment  : अब यह माना जाने लगा है कि आज  के समय में पुरुष और महिलाएं एक समान हैं, और यह कथन सत प्रतिशत सत्य भी है क्योंकि आज का समय ऐसा है कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं परुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं, साथ ही साथ यह कहना भी गलत नहीं होगा कि आज के समय में कई महिलाएं पुरुषों से भी आगे पहुँच गयी है और यह हमारे लिए तथा हमारे देश के लिए बड़े ही गर्व की बात है |

महिलाओं ने इतनी ज्यादा सफलता प्राप्त कर ली है उसके वावजूद भी महिलाओं को 21 वीं सदी में भी पुरुषों से कम आँका जाता है और उन्हें बराबर का दर्जा नहीं दिया जाता है और यह उन सभी की सोच के कारण है जिनका दिमाग अभी भी विकसित नहीं हो पाया है | कई बार ऐसा सुनने में आता है कि बेटी के पैदा होने पर उन्हें मार दिया जाता है और कभी तो उन्हें जन्म ही नहीं लेने दिया जाता है क्योंकि भ्रूण में ही बेटियों की हत्या कर दी जाती है जो कि महापाप है |

इस आर्टिकल में हम Nari par Naare (Slogans on women empowerment) लिखने जा रहें हैं और इन्हें लिखने का हमारा उद्देश्य यह है कि इन्हें पढ़कर ज्यादा से ज्यादा लोग महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक हो सकें |

यह भी जानिये : 70+ Amazing Thought in Hindi जिन्हें पढ़कर मिलेगी प्रेरणा !!

महिला सशक्तिकरण क्या है (What is Women Empowerment in Hindi) ?

What is Women Empowerment in Hindi कोसमझने से पहले हम यह समझते हैं कि सशक्तिकरण क्या है ?

सशक्तिकरण का तात्पर्य किसी व्यक्ति की उस क्षमता से है जब किसी व्यक्ति में वह योग्यता दिखने लगे जब वह अपने जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय स्वमं लेने लगे और खुद के बारे में उचित और अनुचित समझने लगे | महिला सशक्तिकरण में भी उसी क्षमता का आभास किया जाता है जब एक महिला अपने परिवार और समाज के सभी बन्धनों से मुक्त होकर अपने निर्णयों की निर्माता स्वमं बनती है |

महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) आज के समय में विकास और अर्थशास्त्र में अपना पूर्ण योगदान दे रहा है और एक चर्चा का विषय भी है | प्राचीनकाल में आपने देखा या सुना होगा कि महिला को पुरुषों की तुलना में तुच्छ समझा जाता था और यह माना जाता था कि महिलायें कभी भी एक पुरुष की बराबरी नहीं कर सकती हैं जिसका परिणाम यह था कि सम्पूर्ण देश में सती प्रथा, दहेज़ प्रथा इत्यादि जैसी कुरुतियाँ हमारे समाज में फैली हुई थीं |

लेकिन अब मंजर कुछ अलग है, आज के समय में महिलायें पुरुषों से कन्धा मिलाकर चलती हैं और किसी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से काफी ऊपर हैं जो कि हमारे समाज में एक अच्छा बदलाव है और हम इसकी सराहना करते हैं |

यह भी जानिये : 50+ Amazing Life quotes in Hindi 2022 for WhatsApp, Instagram & Facebook

Women Empowerment Slogans in Hindi || महिला सशक्तिकरण पर कुछ चर्चित नारे

Women Empowerment quotes in Hindi

Slogan # 1

महिलाओं को सशक्त करना है, मानवता में नया रंग भरना है

Slogan # 2

महिलाएं देश को आगे बढाती हैं, समाज को तरक्की की राह पर लाती हैं

Slogan # 3

जब है नारी में शक्ति सारी, तो फिर नारी को क्यों कहें बेचारी !

Slogan # 4

भेदभाव जुल्म मिटायेंगे, दुनिया नई बसायेंगे, नई है डगर, नया है सफ़र, अब हम नहीं रुकेंगे और बस आगे ही बढ़ते जायेंगे

Slogan # 5

महिलाओं को दें शिक्षा का उजियारा, पढ़ लिखकर करेंगी रोशन जग सारा

Slogan # 6

महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, हम महिलाएं निरन्तर कुरूतियों से लड़ रही हैं

Slogan # 7

महिलायें हैं देश की तरक्की का आधार, उनके प्रति बदलो अपने विचार

Slogan # 8

अपने हौसले से नारी भर रही है ऊँची उड़ान, ना कोई शिकायत और ना ही कोई थकान

Slogan # 9

महिलाओं का ना करो तुम निरादर, देश की तरक्की के लिए जरूरी है इनका आदर

Slogan # 10

महिला शक्ति का परचम दिखाना है, सभी महिलाओं को साथ आगे बढ़ाना है

Slogan # 11

सम्मान, प्रतिष्टा और प्यार, महिला सशक्तिकरण के हैं आधार

Slogan # 12

महिलाओं ने अब यह ठाना है, शोषण के विरुद्ध आव़ाज को उठाना है

Slogan # 13

सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज

Slogan # 14

अपने कर्तव्यों संग नारी भर रही है उड़ान, ना कोई शिकायत और ना ही कोई थकान, यही है नारी की पहचान

Slogan # 15

नारी का करो सम्मान तभी बनेगा देश महान

Slogan # 16

जिसने हमें पाला और जिसने किया हमारा पोषण, और हमने क्या किया, हमने सदा किया है उसके साथ शोषण

Slogan # 17

महिलाओं को दो सम्मान तभी तो प्रगति करेगा हिन्दुस्तान

Slogan # 18

बराबरी का साथ निभाएं, महिलाएं अब आगे आएं

Slogan # 19

अब महिलाएं अपने हुनर को हर क्षेत्र में आजमाने लगी हैं और यह भी सच है कि महिलाएं अब वायुयान उड़ाने लगी हैं

Slogan # 20

मैं भी छू सकती हूँ आकाश, बस मुझे भी है एक मौके की तलाश

Slogan # 21

महिलाओं को बराबरी का स्थान दिए बिना भारत की तरक्की संभव नहीं है

Slogan # 22

कल्पना चावला बनकर एक महिला अंतरिक्ष माप चुकी है, महिला आज के वक़्त में हर बाधा पार कर चुकी है

Slogan # 23

कभी माँ बनती है तो कभी बहन बनकर दुलारती है, महिला ना जाने कितने जीवन सवांरती है

Slogan # 24

बेटियां हर किसी के नसीब में कहाँ होती हैं, भगवान् को जो घर पसंद आये बस वहाँ होती हैं

Slogan # 25

महिलाओं का जो करे अपमान, जाने उसे नर पशु समान

[su_divider top=”no” style=”dotted”]

आशा करते हैं कि उपरोक्त आर्टिकल Ultimate Slogans on Women Empowerment आपको पसंद आया होगा और आप भी जान गए होंगे कि महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) क्या है ? यह भी उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा convey किये गए Nari ke Naare आपको पसंद आये होंगे और आप उन्हें अवश्य शेयर करेंगे | आर्टिकल शेयर करने के लिए आप अपने किसी भी social media handle का प्रयोग कर सकते हैं |

[su_divider style=”double”]

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version