Home Biography Sonu Sood Biography in Hindi : भारतीय अभिनेता सोनू सूद का जीवन...

Sonu Sood Biography in Hindi : भारतीय अभिनेता सोनू सूद का जीवन परिचय

सोनू सूद के नाम से तो आप सभी लोग परिचित होंगे ही फिर भी हम आपको एक बार बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood Biography in Hindi) भारतीय सिनेमा के लिए अभिनय करते हैं और इन्हें आपने अधिकतर विलेन के रोल में ही देखा होगा | इनकी अधिकतर मूवीज में ये विलेन के रूप में ही दमदार एक्टिंग करते हुए देखे जाते हैं किन्तु व्यक्तिगत रूप से यदि सोनू सूद को देखा जाए तो सोनू एक रियल हीरो हैं और पिछले कुछ सालों से अपने द्वारा जनता की सेवा के लिए किये गए कार्यों के लिए काफी चर्चित भी रहे |

आज के लेख में हम इसी महान अभिनेता की जीवनी के बारे में चर्चा करेंगे | यदि आप सोनू सूद के बारे में विस्तार में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अन्त तक जरूर पढ़ें |

सोनू सूद का जीवन परिचय ( व्यक्तिगत जानकारी एक नजर में )

Sonu Sood Biography in Hindi

नाम  सोनू सूद
उपनाम  सोनू
जन्मतिथि  30 जुलाई, 1973 
आयु  48 वर्ष (2021 के अनुसार )
जन्मस्थान  मोगा, लुधियाना, पंजाब, भारत
धर्म  हिन्दू
राष्ट्रीयता भारतीय
माता का नाम  सरोज सूद 
पिता का नाम  शक्ति सागर सूद 
बहन का नाम  मोनिका और मालविका
शैक्षणिक योग्यता  स्नातक ( इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग )
स्कूल  सेक्रेड हार्ट स्कूल मोगा,लुधियाना, पंजाब
कॉलेज  यशवंतराव चवन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर

Sonu Sood Biography in Hindi ( प्रारम्भिक जीवन )

सोनू सूद का जन्म पंजाब राज्य के मोगा जिले में 30 जुलाई, 1973 को वेहद ही खुशहाल घर में हुआ था | इनके पिता का नाम  शक्ति सागर सूद है जो कि एक उद्धमी है और इनकी पूजनीय माता जी का नाम सरोज सूद हैं तथा वे एक अध्यापिका हैं | सोनू सूद की प्रारम्भिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल मोगा,लुधियाना, पंजाब से पूरी हुई थी उसके बाद सोनू सूद ने स्नातक यशवंतराव चवन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर से पूरा किया | सोनू सूद ने स्नातक के रूप में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हुई है |

सोनू सूद उन अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपनी पहचान अपनी कला तथा मेहनत दे दम पर बनाई है, कला के दम पर विख्यात जनता द्वारा महापुरुष समझे जाने वाले अभिनेता सोनू सूद परोपकार के कामों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं | सायद एक कारण यह भी है कि  विलेन के रूप में अभिनय करने वाले इस रियल हीरो की फेन फोलोविंग बहुत ज्यादा है |

यह लेख पढ़कर यदि किसी महिला को उनसे प्रेम हो भी जाता है तो उन महिलाओं का दिल थोडा टूटने वाला है क्योंकि हम अपने पाठकों को बता दें कि सोनू सूद विवाहित हैं | सोनू सूद का विवाह 25 सितम्बर 1996 को सोनाली सूद के साथ हुआ था तथा इनके 2 पुत्र भी हैं जिनका नाम अयान तथा ईशान सूद है |

यह भी पढ़िए : Nora Fatehi Biography in Hindi : नोरा ने जीत लिया सभी युवाओं का दिल, जानेंगे कौन है ये हुस्न की मलिका

Sonu Sood’s Career ( सोनू सूद का फ़िल्मी करियर )

सोनू सूद का बचपन से ही सपना था कि वे एक इंजीनियर बनें किन्तु जैसे जैसे सोनू बड़े होते गए उनका सपना भी बदलता गया | अब सोनू सूद को एक अभिनेता बनना था और अभिनेता बनने की चाह में सोनू सूद भी मुम्बई कि भीड़ में सामिल हो गए | इनकी अपनी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से मुंबई के प्रारम्भिक समय में सोनू एक ही कमरे पर 6 लोगों के साथ रहा करते थे और अपनी पैसो की तंगी को दूर करने के लिए इन्होने एक प्राइवेट कम्पनी ज्वाइन कर ली थी |

अपनी नौकरी के साथ साथ सोनू अपनी बॉडी इत्यादि पर भी काफी ध्यान किया करते थे जिसके लिए वे दिन रात मेहनत करते थे | कड़ी मेहनत करके उन्होंने मिस्टर इंडिया में भी हिस्सा लिया था जिसमें इनका स्थान शीर्ष के 6 स्थानों में से एक था  | वर्ष 1999 में इन्हें कालजघर नामक एक तमिल फिल्म में एक किरदार निभाने का मौका मिला जिसने इन्होने अपनी प्रतिभा दिखाई और उस फिल्म को पूरा किया |

सोनू सूद के मुख्य करियर की शुरुआत तब हुई जब इन्हें फिल्म ” शहीद- ए आजम ” में किरदार निभाने का मौका मिला और इन्होने इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार बहुत ही खूब निभाया था | हिन्दी भाषा के अलावा सोनू सूद और कई भाषाओँ कि फिल्मों में भी काम कर चुके हैं जिनमे भी उन्हें सफलता मिली है |

यह भी पढ़िए : Priyanka Chopra Biography in Hindi ( जीवन परिचय )

 

List of Sonu Sood Movies ( सोनू सूद की फ़िल्में )

वर्ष  फिल्म का नाम  वर्ष  फिल्म का नाम 
1999 
  • कालज़घर
  • नेंजिनिले
2008 
  • जोधा अकबर
  • मिस्टर मेधावी
  • सिंह इज़ किंग
  • एक विवाह… ऐसा भी
2000  हैंड्स अप 2009
  •  अरुंधति
  • ढूंढते रह जाओगे
  • अंजानेयुलु
  • बंगारू बाबू
  • एक निरंजन
  • सिटी ऑफ़ लाइफ
2001  मजनू ल 2010  दबंग
2002 
  • शहीद-ए-आज़म
  • ज़िंदगी खूबसुरत है
  • राजा
2011
  •  शक्ति
  • तीनमार
  • बुड्ढा होगा तेरा बाप
  • कंदिरीगा
  • दूकुडु
  • वीर विष्णुवर्धन
  • ओस्ते
2003  
  • अमैलु अब्बिलु
  • कोविलपट्टी वीरलक्ष्मी
  • कहाँ हो तुम
2012
  •  मैक्सिमम
  • ऊ कोदथारा? उलिक्की पडथारा?
  • जुलाई बिट्टू
2004 
  • युवा
  • मिशन मुम्बई
2013
  • शूटआऊट ऍट वडाला
  • माधा गजा राजा
  • रमइया वस्ता वैया
  • राणा
  • कुछ दिन कुछ पल
  • भाई
  • रमैया वस्तामैया
2005 
  • सुपर
  • सिसकियाँ
  • आशिक बनाया आपने
  • चंद्रमुखी
  • अथाडु
  • डाइवोर्स
 2014 हॅप्पी न्यू इयर हिन्दी
2006
  • रॉकइन मीरा
  • अशोक
2016 तुतक तुतक तूतिया

Sonu Sood Award List (सोनू सूद को किन-किन पुरस्कारों से किया गया है सम्मानित )

  1. वर्ष 2009 में सोनू सूद को फिल्म अरुंधती के लिए वेस्ट विलेन के रूप में नंदी पुरस्कार तथा फिल्म जोधा अकबर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |
  2. वर्ष 2011 में ब्लॉकबस्टर रही मूवी दबंग में नकारात्मक (negative) रोल के लिए सोनू सूद को गिल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |
  3. वर्ष 2014 में फिल्म एंटरटेनमेंट में इन्होने खलनायक की भूमिका में जबरदस्त अभिनय किया जिसके लिए इन्हें सर्वश्रेष्ट खलनायक के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

Sonu Sood Physique (सोनू सूद की भौतिक संरचना )

यदि आपके मन में कभी ख्याल आता हो कि फिल्म अभिनेता कैसा दिखना चाहिए तो एक बार आप सोनू सूद की तस्वीरें google कर लें, आपको सोनू सूद में स्वमं एक रियल हीरो दिखेगा और आपको आपके सभी सवालों का जबाब खुद मिल जायेगा | सोनू सूद दिखने में काफी लम्बे चौड़े दिखाई देते हैं तथा इनका ड्रेसिंग स्टाइल इनकी बॉडी पर चार चाँद लगा देता है |

लम्बाई  6 फीट 2 इंच (6′ 2″) लगभग
वजन  लगभग 80 किलोग्राम
आँखों का रंग  भूरा
बालों का रंग  काला

Sonu Sood- A Real Hero/ Covid Warrior

कोरोना महामारी के चलते जब लाखों लोग तड़प कर मर रहे थे या मरने की कगार पर थे तब भारतीय सिनेमा के स्टार सोनू सूद ने गरीबों का हाथ थामा और परोपकार का कार्य करते – करते कब लोगों के लिए मसीहा बन गए पता ही नहीं चला | उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में कई तरह से लाखों लोगों की मदद की और ऐसा नहीं था कि उन्होंने बस लोगों को पैसे बाँट दिए और उनका काम खत्म | वे स्वमं अपने चलाये गए अभियानों में उतरे और प्रत्येक काम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |

महामारी के दौर में कई लाखों लोगों का रोजगार उनसे छिन गया था जिसकी वजह से उनके पास खाने के भी पैसे न थे यह देखकर सोनू सूद द्वारा गरीब मजदूरों के लिए एक अभियान चलाया गया था जिस अभियान के अन्तर्गत प्रतिदिन  45 हजार लोगो को खाना खिलाया जाता था | लॉकडाउन के चलते कई लोग अपने घरों से दूर फँस गए थे और अपने अपने घर जाना चाहते थे, ऐसे में सोनू सूद स्वमं ग्राउंड लेबल पर कार्य करने के लिए उतरे और लाखों प्रवासियों को उनके घर पहुंचवाया |

उनकी निस्वार्थ सेवा के चर्चे सम्पूर्ण देश में फ़ैल गए और अब सोनू सूद विश्व भर में अपने अच्छे कार्यों के लिए जाने जाते हैं और कई लाखों युवाओं के प्रेरणा के श्रोत बन गए हैं |

Sonu Sood Instagram Account 

https://www.instagram.com/sonu_sood/

उम्मीद करते है कि सोनू सूद (Sonu Sood Biography in Hindi) से सम्बंधित यह लेख आपको पसन्द आया होगा, आपसे गुजारिश है कि इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें | टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, बायोग्राफी, अमेजिंग फैक्ट्स तथा how to Queries जानने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट http://explanationinhindi.com/ को visit करें, इस वेबसाइट में उपरोक्त विषयों से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी को  हिन्दी भाषा में देने का प्रयास किया जाता है |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version