Mumbiker Nikhil : मुंबईकर निखिल एक ऐसा नाम जिसे भारत का बच्चा बच्चा जानता है

424

घूमने का शौक किसे नहीं होता, बच्चे से लेकर बूढ़ा तक जगह जगह घूमने का शौक रखता है लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यदि आपका शौक ही आपकी आजीविका का आधार बन जाए तो किस हद तक ख़ुशी हासिल हो सकती है | Mumbiker Nikhil की कहानी भी कुछ ऐसी ही है | आज के लेख में हम अपने पाठकों को Mumbiker Nikhil (मुंबईकर निखिल) के बारे में बताएँगे कि कौन है मुंबईकर निखिल जो युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं |

Mumbiker Nikhil Biography in Hindi

मुम्बईकर निखिल एक प्रसिद्ध Yutuber, बाइकर, मॉडल तथ्य अभिनेता हैं, इनका वास्तविक नाम निखिल अनिल वृजलाल कुमार शर्मा है और इन्होने अपना नाम (उपनाम) मुंबईकर निखिल रख लिया था , इनके ज्यादातर फैन्स इन्हें इनके उपनाम से ही जानते हैं | इनका जन्म मुम्बई में ही एक पंजाबी परिवार में 4 नवम्बर 1991 में हुआ था |

वास्तविक नाम  निखिल अनिल वृजलाल कुमार शर्मा
उपनाम  Mumbiker Nikhil (मुम्बईकर निखिल)
जन्मतिथि 4 नवम्बर 1991
आयु (mumbiker nikhil age) 29 वर्ष (2021 के अनुसार)
जन्मस्थान मुम्बई
पिता का नाम  अनिल कुमार शर्मा
राष्ट्रियता भारतीय
धर्म हिन्दू

क्यों जाने जाते हैं मुंबईकर निखिल (Mumbiker Nikhil) ?

Mumbiker Nikhil  एक Moto Vlogger हैं जो अपनी मोटरसाइकिल से लम्बे लम्बे सफ़र में अकेले या मित्रों के साथ निकल जाते हैं और उस ट्रिप की क्लिप्स रिकॉर्ड करके अपने फैन्स के साथ उस ट्रिप का experience साझा करते हैं | Youtube में Mumbiker Nikhil  नाम से इनका एक youtube चैनल है जिनमें वर्तमान में इनके 3.82 मिलियन सब्सक्राइबर हैं | इन्होने यह चैनल  Jul 3, 2013 को ज्वाइन किया था और उसके बाद लगातार कड़ी मेहनत करके आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं |

mumbiker-nikhil

मुंबईकर निखिल का कैरियर है काफी प्रेरणादायक (Mumbiker Nikhil Career)

12 वीं पास करने के बाद मुंबईकर निखिल ने होटल मैनेजमेंट पढने का फैसला लिया और इन्होने Rizavi College Of Management Studies And Research में दाखिला ले लिया | होटल मैनेजमेंट पढने के बाद इन्होने Qatar Airways और Jet Airways में Cabin Crew के पद के लिए इंटरव्यू दिया और दोनों जगह के लिए इनका चयन भी हो गया |

इन्होने Qatar Airways को चुना और उसमें अपनी सर्विस देनी प्रारम्भ कर दी | 6 वर्ष तक यहाँ नौकरी करने के बाद अचानक इन्होने यहाँ से नौकरी छोड़ दी और मुम्बई बापस आ गए | मुंबईकर निखिल बताते हैं कि उन्हें शुरू से ही फील्ड में रहना पसन्द था और वो नौकरी भी फील्ड की ही करना चाहते थे | मुम्बई आकर निखिल ने बिजनेस स्टार्ट किया जिसमें उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा | परेशान होकर इन्होने सोचा कि ये फिर से Qatar Airways को ज्वाइन करेंगे किन्तु किस्मत में सायद कुछ और ही लिखा था |

यह भी पढ़िए : Sonu Sood Biography in Hindi : भारतीय अभिनेता सोनू सूद का जीवन परिचय

 

एक बार जब निखिल youtube पर बाइक राइडर्स के कुछ वीडियोज देख रहे थे तो उन्हें  उन वीडियोज को देखकर काफी प्रेरणा मिली और उन्होंने भी अपना एक youtube चैनल बनाने की ठान ली | जुलाई 2013 में इन्होने अपना youtube चैनल बनाया और उस पर काम करने लगे | अपने चैनल में वीडियो डालने के मकसद से सर्वप्रथम निखिल ladakh trip पर निकले और यह trip इनके कैरियर के लिए टर्निंग पॉइंट था |

इन्होने इस ट्रिप के कई शानदार वीडियोज बनाये जिन्हें इन्होने अपने चैनल पर डाला तथा ट्रिप का एक्सपीरिअंस वेहतरीन तरीके से साझा किया | इनके वीडियोज लोगों को काफी पसन्द आये और जिन्होंने इनके वीडियोज देखे वे इनके सब्सक्राइबर बन गए | निखिल इस ट्रिप में देवाशीष घोष से मिले थे जो कि अपनी बीएम्डब्लू बाइक से दिनिया की शैर पर निकले थे |

mumbiker-nikhil-biography

इसके बाद निखिल ने बाइक से ही कई सफल यात्रायें करीं जिनको उन्होंने अपने youtube चैनल पर दिखाया | इस तरह इनका नाम बच्चे बच्चे की जुबान पर सुनाई देने लगा और कई लोगों ने इनसे प्रेरणा लेकर अपने vlog बनाने प्रारम्भ कर दिए |

Mumbiker Nikhil height, waight & body structer (शारीरिक संरचना)

लम्बाई 5’11” (5 फुट 11 इंच )
वजन 75 किलोग्राम (लगभग)
आँखों का रंग  काला
बालों का रंग  काला
छाती 42 इंच
कमर  30 इंच

Mumbiker Nikhil Wife

मुंबईकर निखिल की पत्नी का नाम Shanice Shrestha है |

Mumbiker Nikhil Instagram

लिंक : nikkkhil

मुंबईकर निखिल इन्स्टाग्राम में काफी एक्टिव रहते हैं इस प्लेटफोर्म में निकिल अपने सब्सक्राइबर तथा फैन्स को अपनी आने वाली राइड की सूचना देते हैं तथा पूर्ण की गयी राइड्स के एक्सपीरियंस शेयर करते हैं | इन्स्टाग्राम में Mumbiker Nikhil के 1.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं | यदि आप भी निखिल को फॉलो करना चाहते हैं तो उपरोक्त लिंक पर जाकर फॉलो कर सकते हैं |

Mumbiker Nikhil YouTube

लिंक : https://www.youtube.com/c/MumbikerNikhil

YouTube में Mumbiker Nikhil के 3.82 मिलियन सब्सक्राइबर हैं | यहाँ पर निखिल तरह तरह के वीडियोज डालते हैं और इनके प्रत्येक वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं |

 

टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, बायोग्राफी, अमेजिंग फैक्ट्स तथा how to Queries जानने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट https://explanationinhindi.com/ को visit करें, इस वेबसाइट में उपरोक्त विषयों से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी को  हिन्दी भाषा में देने का प्रयास किया जाता है |

Previous articleविधवा पेंशन कैसे चेक करें/Vidhwa Pension Status – Genuine Process
Next articleMajor Dhyan Chand Biography in Hindi (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here